IND W vs AUS W T20 2nd Match: भारतीय महिला टीम ने सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को हराया

Update: 2022-12-11 13:09 GMT
Live Updates - Page 2
2022-12-11 16:09 GMT

स्मृति मंधाना का अर्धशतक

स्मृति मंधाना ने 36 गेंदों पर अपना 19वां अर्धशतक जड़ दिया है। 

2022-12-11 16:07 GMT

भारत 101/2 - 12 ओवर

स्मृति मंधाना 42 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 13 रन पर नाबाद हैं।

2022-12-11 15:54 GMT

जेमिमा रोड्रिग्स आउट, भारत को दूसरा झटका

जेमिमा रोड्रिग्स केवल एक चौका लगाकर पवेलियन लौट गईं। हरमनप्रीत कौर उनकी जगह बल्लेबाजी करने आई है। भारत 81/2 - 9.4 ओवर

2022-12-11 15:47 GMT

शैफाली वर्मा आउट, भारत को पहला झटका

शैफाली वर्मा 23 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 34 रन की तूफानी पारी खेलकर अलाना किंग की बॉल पर कैच आउट हो गई है। जेमिमा उनकी जगह पर आई है। भारत 76/1 - 8.4 ओवर

2022-12-11 15:35 GMT

भारत 55/0 - 6 ओवर

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दी है। पावर प्ले के बाद भारत का स्कोर 55 रन हो गया है। मंधाना 26 और शेफाली 23 रन पर है।


2022-12-11 15:28 GMT

भारत 31/0 - 4 ओवर

भारत की अच्छी शुरुआत। शैफाली वर्मा 12 पर स्मृति 18 रन पर नाबाद खेल रही है। 

2022-12-11 15:12 GMT

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी क्रीज पर

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा भारतीय टीम की पारी की शुरुआत कर रही है।

2022-12-11 15:05 GMT

ऑस्ट्रेलिया 187/1 - 20 ओवर

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा है। बेथ मूनी और तालिया मैक्ग्रा दोनों ने मिलकर जमकर भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उदा दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच 152 रनों की साझेदारी हुई। 

मूनी ने 54 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से नाबाद 82 रन और मैक्ग्रा ने 51 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के के सहारे 70 रनों की नाबाद पारी खेली।

2022-12-11 14:38 GMT

ऑस्ट्रेलिया 134/1 - 15 ओवर

ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें 200 से ज्यादा रन की तरफ है। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 134 रन है। तालिया मैक्ग्रा 8 चौकों की मदद से 56 और बेथ मूनी भी 8 चौकों की मदद से 48 रन पर नाबाद हैं।

2022-12-11 14:15 GMT

ऑस्ट्रेलिया 80/1 - 10 ओवर

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 80 रन है। तालिया मैक्ग्रा 33 और बेथ मूनी 22 रन पर नाबाद हैं।

Tags:    

Similar News