IND W vs AUS W T20 2nd Match: भारतीय महिला टीम ने सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को हराया

Update: 2022-12-11 13:09 GMT
Live Updates - Page 3
2022-12-11 14:00 GMT

ऑस्ट्रेलिया 46/1 - 6 ओवर

पावर प्ले के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 46 रन है। तालिया मैक्ग्रा 15 और बेथ मूनी 6 रन पर नाबाद हैं।

2022-12-11 13:53 GMT

अलिसा हीली आउट

दीप्ति शर्मा को अपने पहले ही ओवर में सफलता मिल गई। उन्होंने अलिसा हीली को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हीली ने 15 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 25 रनों की पारी खेली। उनकी जगह तालिया मैक्ग्रा क्रीज पर आई है।


2022-12-11 13:48 GMT

ऑस्ट्रेलिया 27/0 - 3 ओवर

3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। अलिसा हीली 24 और बेथ मूनी 3 रन पर नाबाद है।

2022-12-11 13:44 GMT

अलिसा हीली और बेथ मूनी की जोड़ी क्रीज पर

अलिसा हीली और बेथ मूनी की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत की। रेणुका सिंह ने पहले ओवर में 7 रन दिए जबकि अंजलि सरवानी ने दूसरे ओवर में 9 रन खर्च किए।

2022-12-11 13:35 GMT

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव है – ग्रेस हैरिस असवस्थ हैं और जेस जॉनासन चोट के चलते दौरे से बाहर हो गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया: अलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, तालिया मैक्ग्रा, ऐश्ली गार्डनर, एलिस पेरी, हेदर ग्रैम, ऐनाबेल सदरलैंड, फ़ीबी लिचफ़ील्ड, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शूट

2022-12-11 13:28 GMT

भारत की प्लेइंग 11

भारत ने पिछले मैच की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत: शेफ़ाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमाह रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), देविका वैद्या, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह, रेणुका सिंह


2022-12-11 13:15 GMT

भारत ने टॉस जीता

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 


2022-12-11 13:12 GMT

ऑस्ट्रेलियाई टीम

बेथ मूनी, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, एशलेग गार्डनर, एलिसे पेरी, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट, निकोला केरी, हीथर ग्राहम, फोबे लीचफील्ड , डार्सी ब्राउन.

2022-12-11 13:12 GMT

भारतीय टीम

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), देविका वैद्य, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर सिंह, यस्तिका भाटिया, हरलीन देओल, सबभिनेनी मेघना, राजेश्वरी गायकवाड़

Tags:    

Similar News