IND W vs AUS W T20 2nd Match: भारतीय महिला टीम ने सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को हराया

Update: 2022-12-11 13:09 GMT

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में रोमांच से भरपूर दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। टीम इंडिया ने सुपर ओवर में ये जीत हासिल की और पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में महज एक विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने भी स्मृति मंधाना (79) और ऋचा घोष (नाबाद 26) की तूफानी पारियों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 187 रन ही बनाए। 

भारत ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी की और एक विकेट खोकर 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी कोशिश के बाद भी ये सुपर ओवर में ये लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने सुपर ओवर में 16 रन ही बनाए। ये ऑस्ट्रेलिया की इस साल की पहली टी20 हार है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 54 गेंदों का सामना कर 13 चौकों की मदद से 82 रन बनाए। उनके अलावा ताहिला मैक्ग्रा ने 51 गेंदों का सामना कर नाबाद 70 रनों का योगदान दिया। 

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शेफाली वर्मा और मंधाना ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। एलना किंग ने शेफाली को आउट किया। वह 23 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाने में सफल रहीं। उनके बाद आईं जेमिमा रोड्रिग्स चार गेंदों पर एक चौका मार आउट हो गईं।

यहां से कौर ने मंधाना का साथ दिया और टीम को मैच में बनाए रखा। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए कौर ने 22 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। कौर के आउट होने के बाद मंधाना भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं। अगले ओवर में एनाबेल सदरलैंड ने उनको बोल्ड कर दिया। मंधाना ने 49 गेंदों का सामना कर नौ चौके और चार छ्क्कों की मदद से 79 रन बनाए।

मंधाना के बाद ऋचा घोष ने तूफानी अंदाज में रन बना भारत को मैच में बनाए रखा। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी। ऋचा घोष ने भारत को मैच में रखा और देविका वैद्या ने आखिरी गेंद पर चौका मार मैच को सुपरओवर में पहुंचा दिया।

Live Updates
2022-12-11 16:57 GMT

भारतीय महिला टीम ने सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। भारत ने 1 विकेट पर 20 रन बनाये और फिर ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट पर 16 रन पर रोक दिया।


2022-12-11 16:55 GMT

ऐश्ली गार्डनर आउट। ऑस्ट्रेलिया  5/1 - 3 गेंद के बाद 

2022-12-11 16:52 GMT

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सुपर ओवर में 21 रन बनाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलिसा हीली और ऐश्ली गार्डनर बल्लेबाजी करने आई है। 

2022-12-11 16:48 GMT

सुपर ओवर में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत ने ऋचा घोष के दूसरी गेंद में आउट होने के बाद भारत का स्कोर 20 पर पहुंचा दिया है 

2022-12-11 16:43 GMT

भारत की ओर से ऋचा घोष और स्मृति मांधना बल्लेबाजी करने उतरी हैं। ऋचा घोष ने सुपर ओवर की पहली गेंद में छकका लगाया है। 

2022-12-11 16:38 GMT

देविका वैद्य ने चौका लगाकर मैच टाई करा दिया है और अब दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर होगा। भारतीय महिला टीम का टी20 के इतिहास में यह पहला सुपर ओवर है।

2022-12-11 16:33 GMT

भारत को अब अंतिम ओवर में 14 रनों की जरूरत है।

2022-12-11 16:28 GMT

ऋचा घोष 3 छक्के लगा चुकी है। भारत को अब अंतिम 2 ओवर में 18 रनों की जरूरत है।

2022-12-11 16:26 GMT

स्मृति मंधाना 49 गेंदों पर 9 चौके और 4 चार छक्के की मदद से 79 बन बनाकर आउट। उनकी जगह दीप्ती शर्मा क्रीज़ पर आई है। भारत 148/4 - 16.3 ओवर

2022-12-11 16:21 GMT

हरमनप्रीत कौर 21 रन बनाकर आउट। ऋचा घोष उनकी जगह आई है। भारत 142/3 - 15.5 ओवर 

Tags:    

Similar News