Commonwealth Games 2022 Day 1 LIVE: राष्ट्रमंडल खेल पहले दिन के भारतीय एथलिट के Scores, Results, Updates, Blog

Update: 2022-07-29 08:38 GMT

गुरुवार को 22वें राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई। उध्दाघाटन समारोह का आयोजन बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में हुआ। जहां समारोह में प्रिंस चार्ल्स, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसुफ यूसुफजई जैसी कई बड़ी हस्ती मौजूद रही। कार्यक्रम दो घंटे चला। जिसमें इंग्लैंड की संस्कृति के साथ खेलों के भी कई रंग देखने को मिले। समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और हाॅकी स्टार मनप्रीत सिंह ने किया।

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ भव्य शुभारंभ, उध्दाघाटन समारोह में पीवी सिंधू व मनप्रीत सिंह बने ध्वजवाहक

पहले दिन कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी दावेदारी पेश करेंगे। इसमें हॉकी, टेबल टेनिस से लेकर क्रिकेट और बॉक्सिंग तक के भारतीय सितारे आज मैदान में होंगे।

जानिए राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन भारतीय खिलाड़ी किन किन खेलों में चुनौती पेश, कौन जीत सकता है देश के लिए पहला पदक


Live Updates
2022-07-29 20:05 GMT

तैराकी पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में श्रीहरि नटराज 54.55 समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और ओवरआल 7वे स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई हो गए।


2022-07-29 19:48 GMT

पुरुष जोड़ी सेक्शनल प्ले में भारत के सुनील कुमार और दिनेश बहादुर की जोड़ी ने फाकआइलैंड की जोड़ी को 36-4 से हराया।


2022-07-29 19:44 GMT

 महिला चार सेक्शनल प्ले में भारत की लवली चौबे, रूपा रानी, पिंकी, नयनमोनी सैकिआ की टीम ने कुक आइलैंड की टीम 15-9 से हराया।  

2022-07-29 19:41 GMT

स्क्वाश पुरुष एकल के राउंड ऑफ़ 64 के मुक़ाबले में अभय सिंह ने 3-0 से जीत दर्ज की।


2022-07-29 19:37 GMT

पैरा तैराकी 100 मीटर बैकस्ट्रोक S9 स्पर्धा के फाइनल में भारत के आशीष कुमार सिंह आखिरी 8वे स्थान पर रहे।


2022-07-29 19:16 GMT

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने अपने दूसरे ग्रुप मैच में सिंगापुर  को 3-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत की तरफ से साथियान और शरत कमल ने अपने अपने एकल मैच 3-0 से तो हरमीत देसाई और साथियान की युगल जोड़ी ने अपना मैच 3-1 से जीता।


2022-07-29 19:01 GMT

महिला चार सेक्शनल प्ले में भारत लवली चौबे, रूपा रानी, पिंकी, नयनमोनी सैकिआ की टीम को इंग्लैंड की टीम ने 18-9 से हराया।  

2022-07-29 18:58 GMT

पुरुष जोड़ी सेक्शनल प्ले में भारत के सुनील कुमार और दिनेश बहादुर की जोड़ी को मलेशिया की जोड़ी ने 17-14 से हराया।  

2022-07-29 18:06 GMT

स्क्वाश महिला एकल के राउंड ऑफ़ 64 के मुक़ाबले में 14 वर्षीया अनाहत सिंह ने 3-0 से जीत दर्ज की  


2022-07-29 16:43 GMT

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने अपने दूसरे ग्रुप मैच में फिजी को 3-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम पहुंची क्वार्टरफाइनल में, दूसरे ग्रुप मैच में फिजी को दी 3-0 से शिकस्त

Tags:    

Similar News