Commonwealth Games 2022 Day 1 LIVE: राष्ट्रमंडल खेल पहले दिन के भारतीय एथलिट के Scores, Results, Updates, Blog

Update: 2022-07-29 08:38 GMT
Live Updates - Page 2
2022-07-29 16:05 GMT

28. लॉन बॉल्स पुरुष तीन में हार

 पुरुष तीन सेक्शनल प्ले में भारत के चंदन कुमार, नवनीत सिंह, मृदुल बोर्गोहैन की टीम को स्कॉटलैंड की टीम ने 19-12 से हराया।

2022-07-29 15:57 GMT

27. बैडमिंटन मिश्रित टीम की जीत

बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने सभी मैच जीतकर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। भारत की तरफ से किदाम्बी श्रीकांत, पी वी सिंधु, सात्विक-चिराग, गायत्री-त्रिशा और अश्विनी-सुमीत सभी ने अपने मैच बिना कोई गेम गवाए जीते।


2022-07-29 15:36 GMT

26. ट्रायथलॉन महिला व्यक्तिगत

 ट्रायथलॉन महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रज्ञा मोहन.1:07:27  समय के साथ 26वे स्थान पर और संजना जोशी 1:09:00 समय के साथ 28वे स्थान पर रहे।

2022-07-29 15:22 GMT

25. बैडमिंटन मिश्रित टीम

बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पी वी सिंधु ने महिला एकल में माहूर शहज़ाद को 2-0(21-7, 21-6) से हराकर भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी है। 


2022-07-29 15:15 GMT

24. महिला हॉकी टीम

हॉकी ग्रुप मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से हराया।


2022-07-29 14:16 GMT

23. लॉन बॉल्स महिला एकल

 लॉन बॉल्स महिला एकल सेक्शनल प्ले में भारत की तानिया चौधरी को फाल्कनआइलैंड की डाफ्ने आर्थर से बहुत ही करीबी 21-22 से हार मिली है।

2022-07-29 14:01 GMT

22. बैडमिंटन मिश्रित टीम

बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने मुराद अली के खिलाफ 2-0 (21-7, 21-12) से जीत दर्ज कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी है।

 

2022-07-29 13:59 GMT

21. बैडमिंटन मिश्रित टीम

बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की मिश्रित युगल जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और सुमीत रेड्डी ने 2-0 (21-9, 21-12) से जीत दर्ज कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी है। 


2022-07-29 13:55 GMT

20. हॉकी महिला टीम

हॉकी ग्रुप मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना के खिला हाफ टाइम तक 2-0 से बढ़त बना ली है। 


2022-07-29 13:45 GMT

19. क्रिकेट महिला टीम

क्रिकेट महिला टीम टी-20 मैच में भारत को विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया। 


Tags:    

Similar News