राष्ट्रमंडल खेल
Commonwealth Games 2022 Day 1 LIVE: राष्ट्रमंडल खेल पहले दिन के भारतीय एथलिट के Scores, Results, Updates, Blog

गुरुवार को 22वें राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई। उध्दाघाटन समारोह का आयोजन बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में हुआ। जहां समारोह में प्रिंस चार्ल्स, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसुफ यूसुफजई जैसी कई बड़ी हस्ती मौजूद रही। कार्यक्रम दो घंटे चला। जिसमें इंग्लैंड की संस्कृति के साथ खेलों के भी कई रंग देखने को मिले। समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और हाॅकी स्टार मनप्रीत सिंह ने किया।
राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ भव्य शुभारंभ, उध्दाघाटन समारोह में पीवी सिंधू व मनप्रीत सिंह बने ध्वजवाहक
पहले दिन कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी दावेदारी पेश करेंगे। इसमें हॉकी, टेबल टेनिस से लेकर क्रिकेट और बॉक्सिंग तक के भारतीय सितारे आज मैदान में होंगे।
Live Updates
- 30 July 2022 1:35 AM IST
38. तैराकी पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक श्रीहरि नटराज फाइनल में
तैराकी पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में श्रीहरि नटराज 54.55 समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और ओवरआल 7वे स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई हो गए।
- 30 July 2022 1:18 AM IST
37. लॉन बॉल्स पुरुष जोड़ी की जीत
पुरुष जोड़ी सेक्शनल प्ले में भारत के सुनील कुमार और दिनेश बहादुर की जोड़ी ने फाकआइलैंड की जोड़ी को 36-4 से हराया।
- 30 July 2022 1:14 AM IST
36. लॉन बॉल्स में महिला चार में जीत
महिला चार सेक्शनल प्ले में भारत की लवली चौबे, रूपा रानी, पिंकी, नयनमोनी सैकिआ की टीम ने कुक आइलैंड की टीम 15-9 से हराया।
- 30 July 2022 1:11 AM IST
35. स्क्वाश पुरुष एकल
स्क्वाश पुरुष एकल के राउंड ऑफ़ 64 के मुक़ाबले में अभय सिंह ने 3-0 से जीत दर्ज की।
- 30 July 2022 1:07 AM IST
34. पैरा तैराकी 100 मीटर बैकस्ट्रोक S9
पैरा तैराकी 100 मीटर बैकस्ट्रोक S9 स्पर्धा के फाइनल में भारत के आशीष कुमार सिंह आखिरी 8वे स्थान पर रहे।
- 30 July 2022 12:46 AM IST
33. टेबल टेनिस पुरुष टीम क्वार्टरफईनल में
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने अपने दूसरे ग्रुप मैच में सिंगापुर को 3-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत की तरफ से साथियान और शरत कमल ने अपने अपने एकल मैच 3-0 से तो हरमीत देसाई और साथियान की युगल जोड़ी ने अपना मैच 3-1 से जीता।
- 30 July 2022 12:31 AM IST
32. लॉन बॉल्स में महिला चार में हार
महिला चार सेक्शनल प्ले में भारत लवली चौबे, रूपा रानी, पिंकी, नयनमोनी सैकिआ की टीम को इंग्लैंड की टीम ने 18-9 से हराया।
- 30 July 2022 12:28 AM IST
31. लॉन बॉल्स पुरुष जोड़ी की हार
पुरुष जोड़ी सेक्शनल प्ले में भारत के सुनील कुमार और दिनेश बहादुर की जोड़ी को मलेशिया की जोड़ी ने 17-14 से हराया।
- 29 July 2022 11:36 PM IST
30. स्क्वाश महिला एकल
स्क्वाश महिला एकल के राउंड ऑफ़ 64 के मुक़ाबले में 14 वर्षीया अनाहत सिंह ने 3-0 से जीत दर्ज की
- 29 July 2022 10:13 PM IST
29. टेबल टेनिस महिला टीम क्वार्टरफईनल में
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने अपने दूसरे ग्रुप मैच में फिजी को 3-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
