प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रमंडल खेलों के पदकवीरों से कल करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि जब खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों से लौटकर आएंगे तो वह उनसे मिलने के लिए समय निकालेंगे

Update: 2022-08-12 13:27 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पदकवीरों से शनिवार (13 अगस्त) को मुलाकात करेंगे। पीएम अपने सरकारी आवास पर सुबह 11 बजे भारतीय एथलीटों से मिलेंगे। बर्मिंघम में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदकों  के साथ अपने अभियान का अंत किया। 

पीएम ने खिलाड़ियों के बर्मिंघम रवाना होने से पहले उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि जब खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों से लौटकर आएंगे तो वह उनसे मिलने के लिए समय निकालेंगे। अब प्रधानमंत्री अपना वादा निभाने वाले हैं।

भारतीय एथलीटों ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में सबसे ज्यादा पदक कुश्ती और भारोत्तोलन में जीते। भारत 18वीं बार इन खेलों में हिस्सा ले रहा था और इसमें कुल 106 पुरुष और 102 महिलाओं ने हिस्सा लिया।  कुश्ती में भारत ने कुल 12 पदक अपने नाम किए। इस खेल में भारतीय पहलवानों ने 6 स्वर्ण एक रजत और 5 कांस्य पदक जीते। भारोत्तोलन में भारत ने कुल 10 पदक अपने नाम किए। भारतीय भारत्तोलकों ने 3 स्वर्ण 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। भारत ने टेबल टेनिस और मुक्केबाजी में भी 7-7 पदक जीते।

Tags:    

Similar News