भारतीय ओलिम्पिक संघ ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को 20 लाख, रजत पदक को 10 लाख और कांस्य पदक विजताओ को 7.5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया।

Update: 2022-08-14 08:37 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम ऊंचा कर चुके भारतीय एथलीट्स को भारतीय ओलिम्पिक संघ (आईओए) ने उनकी उपलब्धि पर नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। शनिवार को हुए समारोह में आईओए के द्वारा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को 20 लाख, रजत पदक को 10 लाख और कांस्य पदक विजताओ को 7.5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना, महासचिव राजीव मेहता, कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे, और बर्मिंघम खेलों के भारत के 'शेफ डे मिशन (दल प्रमुख) राजेश भंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

गौरतलब है कि इस बार के खेलों में निशानबाजी को शामिल नहीं किया गया था, इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते।

Tags:    

Similar News