राष्ट्रमंडल खेलों में जोरदार खेल दिखा सकती है स्क्वाश खिलाड़ी, कहा - युगल वर्ग में जीत सकते हैं स्वर्ण पदक

भारत ने 2018 में गोल्ड कोस्ट खेलों में महिला युगल और मिश्रित युगल में दो रजत पदक जीते

Update: 2022-07-13 06:54 GMT

28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सभी खेलों में भारत ने अपनी तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। देश को इस बार खेलों की कई स्पर्धाओं में पदक जीतने की उम्मीद है। जिसमें स्क्वाश भी शामिल है। स्क्वाश में इस बार दीपिका पल्लीकल, जोशना चिनप्पा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी नजर आने वाले है। जिनसे देश को पदक की उम्मीदें होगी। 

हाल देश की शीर्ष महिला स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने कहा कि भारत बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में युगल वर्ग का स्वर्ण पदक जीत सकता है। चिनप्पा ने एक कार्यक्रम में कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीमों में से एक है। सौरव घोषाल और मैं प्रो टूर पर कई वर्ष से खेल रहे हैं। हम अभी भी विश्व में शीर्ष 20 में हैं। भारत के पास युगल में पदक जीतने का मौका है। उन्होंने कहा कि इस बार हम एकल में भी पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि वह और दीपिका पल्लीकल काफी मजबूत टीम हैं। उन्होंने कहा कि दीपिका ने शानदार वापसी की है। हमने तीन साल के अंतराल के बाद खेलना शुरू किया और मैं यह देखकर दंग रह गई कि वह कितना अच्छा खेल रही है। उसने काफी मेहनत की है और हम एक मजबूत टीम है। उम्मीद है कि यह कोर्ट पर नजर आएगा। वही आपको बता दें कि भारत ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2014 में महिला युगल में स्वर्ण पदक जीता जबकि 2018 में गोल्ड कोस्ट खेलों में महिला युगल और मिश्रित युगल में दो रजत पदक जीते।

Tags:    

Similar News