Asian Junior Team Championships: भारत और पाकिस्तान के बीच होगा आमना-सामना

भारत को पुरुष वर्ग में मलेशिया, जापान, सिंगापुर और चीनी ताइपे के साथ ग्रुप बी में रखा गया है

Update: 2023-02-08 07:46 GMT

भारतीय पुरुष और महिला टीमों को बुधवार से चेन्नई में शुरू हो रही 21वीं एशियाई जूनियर टीम स्क्वाश चैंपियनशिप (अंडर-19) में क्रमश: दूसरी और तीसरी वरीयता दी गई है। आयोजकों ने मंगलवार को बताया कि इस प्रतियोगिता में एशिया की 10 टीमें भाग लेंगी जिनमें चीनी ताइपे, हांगकांग (चीन), जापान, कोरिया, कुवैत, मलेशिया, पाकिस्तान, सिंगापुर, श्रीलंका और भारत शामिल हैं। 

पाकिस्तान को पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गयी है और उसे दूसरी वरीयता प्राप्त भारत से कड़ी चुनौती मिलेगी। भारतीय टीम में कृष्ण मिश्रा (एशिया में अंडर-19 वर्ग में सातवे स्थान पर), पार्थ अंबानी, शरण पंजाबी और शौर्य बावा शामिल हैं। पाकिस्तान की टीम मंगलवार की शाम को चेन्नई पहुंची। 

महिला वर्ग में भारतीय टीम में अनाहत सिंह (एशिया में अंडर-17 वर्ग में तीसरे स्थान पर), पूजा अर्थी, टियाना परसरामपुरिया और युवना गुप्ता शामिल हैं, जो घरेलू परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी।

भारत को पुरुष वर्ग में मलेशिया, जापान, सिंगापुर और चीनी ताइपे के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। महिला वर्ग में भारत को हांगकांग चीन, सिंगापुर और श्रीलंका के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।

अनाहत के अनुसार, टीम 2013 में (सियोल में) पहले ऐसा करने के बाद दूसरी बार शीर्ष पुरस्कार जीतने के लिए एशिया के सर्वश्रेष्ठ को चुनौती देने के लिए तैयार है।

Tags:    

Similar News