राष्ट्रमंडल खेलों के लिए स्क्वाश टीम की हुई घोषणा, 14 वर्षीय अनाहत को भी मिली जगह

पूरे देश की निगाहें टीम के दिग्गज खिलाड़ी जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल और सौरभ घोषाल पर होगी

Update: 2022-07-12 18:33 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय स्क्वाश टीम

आगामी महीने में 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मंगलवार को भारतीय स्क्वाश टीम का ऐलान किया गया। टीम में सबसे चौंकाने वाला नाम 14 वर्षीय अनाहत का सामने आया। जिन्होंने हाल ही में जर्मनी में एक टूर्नामेंट जीता और जून में एशियाई अंडर 15 खिताब अपने नाम किया था। उसके अलावा अंडर 15 स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको प्रभावित किया था। 

अनाहत के अलावा वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह को भी पहली बार टीम में चुना गया है। जो राष्ट्रमंडल खेलों के स्क्वाश के युगल वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगें। इन सबके अलावा पूरे देश की निगाहें टीम के दिग्गज खिलाड़ी जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल और सौरभ घोषाल पर होगी। जिनसे देश को पदक की उम्मीदें होगी। 

अनाहत सिंह

भारतीय टीम :

पुरूष एकल : सौरव घोषाल, रमित टंडन, अभय सिंह

महिला एकल : जोशना चिनप्पा, सुनयना कुरूविला, अनाहत सिंह

महिला युगल : दीपिका पल्लीकल औरजोशना चिनप्पा

पुरूष युगल : रमित टंडन और हरिंदर पाल सिंह संधू , वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह

मिश्रित युगल : सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल, रमित टंडन और जोशना चिनप्पा

Tags:    

Similar News