Commonwealth Games 2022: सौरव घोषाल ने जीता कांस्य पदक, इंग्लैड के जेम्स को 3-0 से दी मात

इंग्लैड के जेम्स विलस्ट्रॉप को हराकर सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

Update: 2022-08-03 17:24 GMT

भारत के दिग्गज स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जेम्स विलस्ट्रॉप को 3-0 से हराकर पदक अपने नाम कर लिया।

सौरव ने इंग्लैंड के जेम्स को पहले गेम में 11-6, दूसरे गेम में 11-1 से हराकर 2-0 की बढ़त बना ली। जिसके बाद तीसरे गेम में भी उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन ज़ारी रखा और 11-4 से जीतकर एकतरफा मुकाबले में 3-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ सौरव ने इतिहास भी रच दिया है। स्क्वैश में महिला और पुरुष को मिलाकर एकल स्पर्धा में किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का पहला पदक है। सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

बता दें भारत की झोली में अब तक कुल पंद्रह पदक आ चुके हैं, जिसमें 5 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।

Tags:    

Similar News