Commonwealth Games 2022: भारतीय जिमनास्ट योगेश्वर पुरुषों के ऑल राउंड फाइनल में पहुंचे, तंबोली और सत्यजीत के हाथ लगी निराशा

भारतीय जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में ऑल राउंड मुकाबले के फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल हो गए हैं।

Update: 2022-07-30 07:48 GMT

बर्मिंघम में आयोजित 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को जिम्नास्टिक्स में भी पदक जीतने की उम्मीद दिख रही हैं। भारतीय जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में ऑल राउंड मुकाबले के फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल हो गए हैं। योगेश्वर ऐसा करने वाले अकेले भारतीय जिम्नास्ट बने हैं।

25 वर्षीय योगेश्वर ने 73.600 स्कोर के साथ कुल 16वां स्थान हासिल कर 18 खिलाड़ियों के फाइनल में अपनी जगह पक्की हैं।

हालाकि वॉल्ट और फ्लोर स्पर्धाओं में चूक से उनको कुछ अंक का नुकसान हुआ जिससे कि उनका स्कोर और बेहतर हो सकता था।

योगेश्वर के अलावा सैफ तंबोली और सत्यजीत मंडल के हाथ निराशा हाथ लगी है दोनों मामूली अंतर से चूक गए और फाइनल्स में अपनी जगह नहीं बना पाए।

फाइनल में पहुंचने पर योगेश्वर ने कहा,"अपने साथियों के साथ खेल पर काम करना बहुत अच्छा रहा। यह मेरे लिए वास्तव में काफी उपयोगी रहा। हम बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एक दूसरे की मदद करते हैं। हमने शुरू से फाइनल में जगह बनाने को लक्ष्य बनाया था। मुझे उम्मीद है कि मैं हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।''

बता दें योगेश्वर का फाइनल मुकाबला दो अगस्त को होगा, जहां वह स्वर्ण हासिल करने की कोशिश करेंगे।

Tags:    

Similar News