Commonwealth Games 2022 Day 2 LIVE: बिंदियारानी देवी ने जीता रजत पदक - Scores, Results, Updates, Blog

दिन की शुरुआत भारोत्तोलन से होगी, जहां स्वर्ण जीतकर भारत अपना खाता खोल सकता हैं

Update: 2022-07-30 08:04 GMT

 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का पहला दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। जहां एक ओर टेबल टेनिस में महिला पुरुष दोनो टीम ने क्वार्टर फाइनल्स में जगह बनाई, वहीं महिला हॉकी टीम ने भी जीत के साथ अपने अभियान का आगाज़ किया। बैडमिंटन में पाकिस्तान को 5-0 से धूल चटाई तो वहीं क्रिकेट में हमें हार का भी सामना करना पड़ा।

आज यानी की खेल का दूसरा दिन भारत की महत्वपूर्ण होने वाला हैं। दूसरे दिन भारत मुक्केबाज़ी समेत जिमनास्टिक, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, स्कवाश, टेबल टेनिस, तैराकी और हाकी में अपनी किस्मत आजमाएगा। दिन की शुरुआत भारोत्तोलन से होगी, जहां स्वर्ण जीतकर भारत अपना खाता खोल सकता हैं। आइए जानते आज कौन कौन से एथलीट अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

Commonwealth Games 2022: Day 2 Schedule - दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी किन किन खेलों में चुनौती पेश करेंगे?

Live Updates
2022-07-30 21:04 GMT

बिंदियारानी देवी ने महिला 55 किग्रा वर्ग में कुल 202 किग्रा (स्नैच 86 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 116 किग्रा) भार उठाकर भारत के लिए रजत पदक जीता।


2022-07-30 20:46 GMT

मुक्केबाजी पुरुष 92 किलो वर्ग में प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में संजीत 2-3 से हार गए 


2022-07-30 20:31 GMT

तैराकी पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में 54.31 समय के साथ श्रीहरि नटराज 7वे स्थान पर रहे।


2022-07-30 19:48 GMT

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में वेल्स की टीम को 3-1 हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की हैं।

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी ने दूसरे मुकाबले में वेल्स को हराया, 3-1 के साथ दर्ज की जी

2022-07-30 19:28 GMT

स्क्वाश महिला एकल के राउंड ऑफ़ 32 के मैच में 14 वर्ष की अनाहत सिंह को वेल्स की एमिली व्हिटलॉक ने 3-1 से हराया।


2022-07-30 19:14 GMT

भारत की ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने 70 किलो वर्ग में  प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की एरीनी निकोलसन को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की। 

Commonwealth Games 2022: लवलीना ने न्यूजीलैंड की मुक्केबाज को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई

2022-07-30 18:39 GMT

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में बहुत निराशाजनक रूप से मलेशिया से 2-3 से हार गयी। भारत की तरफ से पहला मैच श्रीजा अकुला और रीथ टेन्नीसों की युगल जोड़ी ने हारा फिर मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला ने अपने एक -एक एकल मैच जीते। मनिका बत्रा ने दूसरा एकल मैच हारा, साथ ही रीथ टेन्नीसों ने बहुत करीबी स्कोर से निर्णायक पांचवा मैच गवाया। 


2022-07-30 17:10 GMT

मीराबाई चानू ने महिला 49 किग्रा वर्ग में कुल 201 किग्रा (स्नैच  88 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 113 किग्रा) भार उठाकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।


2022-07-30 15:55 GMT

मीराबाई चानू ने महिला 49 किग्रा स्नैच वर्ग में अपने तीन प्रयासों में 88 किग्रा (84, 88, 90) भार उठाया और वह स्नैच में पहले स्थान पर है। महिला 49 किग्रा स्नैच वर्ग में 88 किग्रा नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड (CR) और नया राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड (GR) है।


2022-07-30 15:23 GMT

हुसामुद्दीन मुहम्मद ने पुरुष ने पुरुष 57 किग्रा वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के अमझोलेले डीएई को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।


Tags:    

Similar News