राष्ट्रमंडल खेल
Commonwealth Games 2022 Day 2 LIVE: बिंदियारानी देवी ने जीता रजत पदक - Scores, Results, Updates, Blog
दिन की शुरुआत भारोत्तोलन से होगी, जहां स्वर्ण जीतकर भारत अपना खाता खोल सकता हैं

22वें राष्ट्रमंडल खेलों का पहला दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। जहां एक ओर टेबल टेनिस में महिला पुरुष दोनो टीम ने क्वार्टर फाइनल्स में जगह बनाई, वहीं महिला हॉकी टीम ने भी जीत के साथ अपने अभियान का आगाज़ किया। बैडमिंटन में पाकिस्तान को 5-0 से धूल चटाई तो वहीं क्रिकेट में हमें हार का भी सामना करना पड़ा।
आज यानी की खेल का दूसरा दिन भारत की महत्वपूर्ण होने वाला हैं। दूसरे दिन भारत मुक्केबाज़ी समेत जिमनास्टिक, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, स्कवाश, टेबल टेनिस, तैराकी और हाकी में अपनी किस्मत आजमाएगा। दिन की शुरुआत भारोत्तोलन से होगी, जहां स्वर्ण जीतकर भारत अपना खाता खोल सकता हैं। आइए जानते आज कौन कौन से एथलीट अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
Live Updates
- 31 July 2022 2:34 AM IST
30. भारोत्तोलन महिला 55 किग्रा - बिंदियारानी देवी रजत पदक
बिंदियारानी देवी ने महिला 55 किग्रा वर्ग में कुल 202 किग्रा (स्नैच 86 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 116 किग्रा) भार उठाकर भारत के लिए रजत पदक जीता।
- 31 July 2022 2:16 AM IST
29. मुक्केबाजी पुरुष 92 किलो
मुक्केबाजी पुरुष 92 किलो वर्ग में प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में संजीत 2-3 से हार गए
- 31 July 2022 2:01 AM IST
28. तैराकी पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल
तैराकी पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में 54.31 समय के साथ श्रीहरि नटराज 7वे स्थान पर रहे।
- 31 July 2022 1:18 AM IST
27. महिला हॉकी टीम की जीत
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में वेल्स की टीम को 3-1 हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की हैं।
- 31 July 2022 12:58 AM IST
26. स्क्वाश महिला एकल
स्क्वाश महिला एकल के राउंड ऑफ़ 32 के मैच में 14 वर्ष की अनाहत सिंह को वेल्स की एमिली व्हिटलॉक ने 3-1 से हराया।
- 31 July 2022 12:44 AM IST
25. मुक्केबाजी महिला 70 किलो वर्ग में जीत
भारत की ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने 70 किलो वर्ग में प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की एरीनी निकोलसन को 5-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
Commonwealth Games 2022: लवलीना ने न्यूजीलैंड की मुक्केबाज को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई
- 31 July 2022 12:09 AM IST
24. टेबल टेनिस महिला टीम की क्वार्टर फाइनल में हार
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में बहुत निराशाजनक रूप से मलेशिया से 2-3 से हार गयी। भारत की तरफ से पहला मैच श्रीजा अकुला और रीथ टेन्नीसों की युगल जोड़ी ने हारा फिर मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला ने अपने एक -एक एकल मैच जीते। मनिका बत्रा ने दूसरा एकल मैच हारा, साथ ही रीथ टेन्नीसों ने बहुत करीबी स्कोर से निर्णायक पांचवा मैच गवाया।
- 30 July 2022 10:40 PM IST
23. भारोत्तोलन महिला 49 किग्रा - मीराबाई चानू स्वर्ण पदक
मीराबाई चानू ने महिला 49 किग्रा वर्ग में कुल 201 किग्रा (स्नैच 88 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 113 किग्रा) भार उठाकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
- 30 July 2022 9:25 PM IST
22. भारोत्तोलन महिला 49 किग्रा
मीराबाई चानू ने महिला 49 किग्रा स्नैच वर्ग में अपने तीन प्रयासों में 88 किग्रा (84, 88,
90) भार उठाया और वह स्नैच में पहले स्थान पर है। महिला 49 किग्रा स्नैच वर्ग में 88 किग्रा नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड (CR) और नया राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड (GR) है। - 30 July 2022 8:53 PM IST
21. मुक्केबाजी पुरुष 57 किग्रा
हुसामुद्दीन मुहम्मद ने पुरुष ने पुरुष 57 किग्रा वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के अमझोलेले डीएई को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
