Commonwealth Games 2022 Day 2 LIVE: बिंदियारानी देवी ने जीता रजत पदक - Scores, Results, Updates, Blog

Update: 2022-07-30 08:04 GMT
Live Updates - Page 2
2022-07-30 15:16 GMT

20. तैराकी पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल

तैराकी पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल में कुशाग्र रावत हीट 3 में 1:54.56 समय के साथ आखिरी 8वे स्थान पर रहे और सेमीफइनल में जगह नहीं बना सके।


2022-07-30 15:09 GMT

19. स्क्वाश पुरुष एकल

स्क्वाश पुरुष एकल के राउंड ऑफ़ 32 के मैच में सौरव घोषाल ने श्रीलंका के शामिल वकील को 3-0 (11-4, 11-4, 11-6) हरा दिया।

2022-07-30 13:16 GMT

18. स्क्वाश महिला एकल

स्क्वाश महिला एकल के राउंड ऑफ़ 32 के मैच में सुनयना को हार का सामना करना पड़ा जबकि जोशना चिनप्पा ने अपना मैच आसानी जे जीत लिया।


2022-07-30 13:10 GMT

17. भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम की जीत

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने अपने तीसरे ग्रुप मैच में नॉर्थेर्न आइलैंड को 3-0 से हराया। भारत की तरफ से सानिल शेट्टी और हरमीत देसाई ने अपने अपने एकल मैच क्रमश 3-0 और 3-2 से से तो शरत कमल और हरमीत देसाई की युगल जोड़ी ने भी अपना मैच 3-1 से जीता। भारतीय टीम ने कल ही क्वार्टरफईनल में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया था। 


2022-07-30 12:37 GMT

16. भारोत्तोलन पुरुष 61 किग्रा - भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेल 2022 में दूसरा पदक

गुरुराजा पुजारी ने पुरुष 61 किग्रा वर्ग में भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेल 2022 में देश के लिए दूसरा पदक प्राप्त किया। उन्होंने कुल 269 किग्रा (118+151) भार उठाया और कांस्य पदक प्राप्त किया।


2022-07-30 12:16 GMT

15. मैराथन पुरुष फाइनल

 भारत के नितेन्द्र सिंह रावत मैराथन पुरुष फाइनल में 2:19:22 समय के  साथ 12वे स्थान पर रहे। 


2022-07-30 12:06 GMT

14. भारत्तोलन पुरुष 61 किग्रा

गुरुराजा पुजारी ने पुरुष 61 किग्रा स्नैच वर्ग में अपने तीन प्रयासों में 118 किग्रा (115, 118, 120) भार उठाया और वह स्नैच में चौथे स्थान पर रहे।


2022-07-30 11:57 GMT

13. बैडमिंटन मिश्रित टीम की जीत

 बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने सभी मैच जीतकर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। भारत की तरफ से लक्ष्य सेन , पी वी सिंधु, सात्विक-सुमीत, गायत्री-त्रिशा और अश्विनी-सात्विक सभी ने अपने मैच बिना कोई गेम गवाए जीते।

Commonwealth Games 2022: भारतीय बैडमिंटन मिक्स्ड टीम के आगे श्रीलंका ने किया सरेंडर, भारत ने दी 5-0 से शिकस्त

2022-07-30 11:03 GMT

12. लॉन बॉल्स महिला एकल

 लॉन बॉल्स महिला एकल सेक्शनल प्ले में भारत की तानिया चौधरी को वेल्स की लौरा डैनिएल्स ने 21-10 से हराया ।

2022-07-30 11:01 GMT

11. स्क्वाश पुरुष एकल

 स्क्वाश पुरुष एकल के राउंड ऑफ़ 32 के मुक़ाबले में रमित टंडन ने चोटिल होने की वजह से जमैका के खिलाडी क्रिस्टोफर को वॉकओवर दे दिया है और प्रतियोगिता से बाहर हो गए।



Tags:    

Similar News