राष्ट्रमंडल खेल
Commonwealth Games 2022: Day 2 Schedule - दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी किन किन खेलों में चुनौती पेश करेंगे?
दूसरे दिन भारत मुक्केबाज़ी समेत जिमनास्टिक, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, स्कवाश, टेबल टेनिस, तैराकी और हाकी में अपनी किस्मत आजमाएगा

22वें राष्ट्रमंडल खेलों का पहला दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। जहां एक ओर टेबल टेनिस में महिला पुरुष दोनो टीम ने क्वार्टर फाइनल्स में जगह बनाई, वहीं महिला हॉकी टीम ने भी जीत के साथ अपने अभियान का आगाज़ किया। बैडमिंटन में पाकिस्तान को 5-0 से धूल चटाई तो वहीं क्रिकेट में हमें हार का भी सामना करना पड़ा। आज यानी की खेल का दूसरा दिन भारत की महत्वपूर्ण होने वाला हैं।
दूसरे दिन भारत मुक्केबाज़ी समेत जिमनास्टिक, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, स्कवाश, टेबल टेनिस, तैराकी और हाकी में अपनी किस्मत आजमाएगा। दिन की शुरुआत भारोत्तोलन से होगी, जहां स्वर्ण जीतकर भारत अपना खाता खोल सकता हैं। आइए जानते आज कौन कौन से एथलीट अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
बैडमिंटन
भारत बनाम श्रीलंका मिश्रित टीम ग्रुप मैच दोपहर 1:30 बजे
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मिश्रित टीम ग्रुप मैच रात 11:30 बजे
मुक्केबाजी
हुसामुद्दीन मोहमद 57 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 शाम 5:00 बजे
एथलेटिक्स
नितेन्द्र सिंह रावत मैराथन पुरुष फाइनल दोपहर 1:30 बजे
टेबल टेनिस
भारत बनाम गुयाना महिला टीम ग्रुप मैच दोपहर 2:00 बजे
भारत बनाम नॉर्थेर्न आइलैंड पुरुष टीम ग्रुप मैच शाम 4:30 बजे
हॉकी
भारत बनाम वेल्स महिला ग्रुप मैच रात 11:30 बजे
तैराकी
कुशाग्र रावत 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट दोपहर 3:06 बजे
श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक फ़ाइनल 01:35 AM* अगले दिन
जिमनास्टिक्स
ऋतुजा नटराज, प्रतिष्ठा सामंता, प्रणति नायक महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत योग्यता रात 9:00 बजे
लॉन बॉल्स
तानिया चौधरी महिला एकल दोपहर 1:00 बजे
चंदन, नवनीत, मृदुल भारत बनाम माल्टा पुरुष तीन दोपहर 1:00 बजे
सुनील, दिनेश भारत बनाम कुक आइलैंड पुरुष जोड़ी शाम 7:30 बजे
रूपा, लवली, पिंकी, नयनमोनी भारत बनाम इंग्लैंड महिला चार रात 10:30 बजे
स्कवाश
रमित टंडन पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 शाम 5:00 बजे
सुनयना सारा महिला एकल राउंड ऑफ 32 शाम 5:30 बजे
जोशना चिनप्पा महिला एकल राउंड ऑफ 32 शाम 5:45 बजे
सौरव घोषाल पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 शाम 6:45 बजे
अनाहत सिंह महिला एकल राउंड ऑफ 32 रात 11:40 बजे
अभय सिंह पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 रात 00:15 बजे* अगले दिन
साइकिलिंग
मयूरी, त्रियशा महिला स्प्रिंट क्वालिफाइंग दोपहर 2:32 बजे
मिनाक्षी महिला पर्सुइट क्वालिफाइंग दोपहर 3:11 बजे
विश्वजीत सिंह, दिनेश कुमार पुरुष पर्सुइट क्वालिफाइंग शाम 4:52 बजे
भारोत्तोलन
संकेत महादेव पुरुष 55 किग्रा दोपहर 1:30 बजे
गुरुराजा पुरुष 61 किग्रा दोपहर 4:15 बजे
मीराबाई चानू महिला 49 किग्रा रात 8:00 बजे
बिंद्यारानी देवी महिला 55 किग्रा रात 00:30* अगले दिन