राष्ट्रमंडल खेल
Commonwealth Games 2022 Day 2 LIVE: बिंदियारानी देवी ने जीता रजत पदक - Scores, Results, Updates, Blog
दिन की शुरुआत भारोत्तोलन से होगी, जहां स्वर्ण जीतकर भारत अपना खाता खोल सकता हैं

22वें राष्ट्रमंडल खेलों का पहला दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। जहां एक ओर टेबल टेनिस में महिला पुरुष दोनो टीम ने क्वार्टर फाइनल्स में जगह बनाई, वहीं महिला हॉकी टीम ने भी जीत के साथ अपने अभियान का आगाज़ किया। बैडमिंटन में पाकिस्तान को 5-0 से धूल चटाई तो वहीं क्रिकेट में हमें हार का भी सामना करना पड़ा।
आज यानी की खेल का दूसरा दिन भारत की महत्वपूर्ण होने वाला हैं। दूसरे दिन भारत मुक्केबाज़ी समेत जिमनास्टिक, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, स्कवाश, टेबल टेनिस, तैराकी और हाकी में अपनी किस्मत आजमाएगा। दिन की शुरुआत भारोत्तोलन से होगी, जहां स्वर्ण जीतकर भारत अपना खाता खोल सकता हैं। आइए जानते आज कौन कौन से एथलीट अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
Live Updates
- 30 July 2022 8:46 PM IST
20. तैराकी पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल
तैराकी पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल में कुशाग्र रावत हीट 3 में 1:54.56 समय के साथ आखिरी 8वे स्थान पर रहे और सेमीफइनल में जगह नहीं बना सके।
- 30 July 2022 8:39 PM IST
19. स्क्वाश पुरुष एकल
स्क्वाश पुरुष एकल के राउंड ऑफ़ 32 के मैच में सौरव घोषाल ने श्रीलंका के शामिल वकील को 3-0 (11-4, 11-4, 11-6) हरा दिया।
- 30 July 2022 6:46 PM IST
18. स्क्वाश महिला एकल
स्क्वाश महिला एकल के राउंड ऑफ़ 32 के मैच में सुनयना को हार का सामना करना पड़ा जबकि जोशना चिनप्पा ने अपना मैच आसानी जे जीत लिया।
- 30 July 2022 6:40 PM IST
17. भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम की जीत
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने अपने तीसरे ग्रुप मैच में नॉर्थेर्न आइलैंड को 3-0 से हराया। भारत की तरफ से सानिल शेट्टी और हरमीत देसाई ने अपने अपने एकल मैच क्रमश 3-0 और 3-2 से से तो शरत कमल और हरमीत देसाई की युगल जोड़ी ने भी अपना मैच 3-1 से जीता। भारतीय टीम ने कल ही क्वार्टरफईनल में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया था।
- 30 July 2022 6:07 PM IST
16. भारोत्तोलन पुरुष 61 किग्रा - भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेल 2022 में दूसरा पदक
गुरुराजा पुजारी ने पुरुष 61 किग्रा वर्ग में भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेल 2022 में देश के लिए दूसरा पदक प्राप्त किया। उन्होंने कुल 269 किग्रा (118+151) भार उठाया और कांस्य पदक प्राप्त किया।
- 30 July 2022 5:46 PM IST
15. मैराथन पुरुष फाइनल
भारत के नितेन्द्र सिंह रावत मैराथन पुरुष फाइनल में 2:19:22 समय के साथ 12वे स्थान पर रहे।
- 30 July 2022 5:36 PM IST
14. भारत्तोलन पुरुष 61 किग्रा
गुरुराजा पुजारी ने पुरुष 61 किग्रा स्नैच वर्ग में अपने तीन प्रयासों में 118 किग्रा (115, 118,
120) भार उठाया और वह स्नैच में चौथे स्थान पर रहे। - 30 July 2022 5:27 PM IST
13. बैडमिंटन मिश्रित टीम की जीत
बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने सभी मैच जीतकर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। भारत की तरफ से लक्ष्य सेन , पी वी सिंधु, सात्विक-सुमीत, गायत्री-त्रिशा और अश्विनी-सात्विक सभी ने अपने मैच बिना कोई गेम गवाए जीते।
- 30 July 2022 4:33 PM IST
12. लॉन बॉल्स महिला एकल
लॉन बॉल्स महिला एकल सेक्शनल प्ले में भारत की तानिया चौधरी को वेल्स की लौरा डैनिएल्स ने 21-10 से हराया ।
- 30 July 2022 4:31 PM IST
11. स्क्वाश पुरुष एकल
स्क्वाश पुरुष एकल के राउंड ऑफ़ 32 के मुक़ाबले में रमित टंडन ने चोटिल होने की वजह से जमैका के खिलाडी क्रिस्टोफर को वॉकओवर दे दिया है और प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
