राष्ट्रमंडल खेल
Commonwealth Games 2022 Day 2 LIVE: बिंदियारानी देवी ने जीता रजत पदक - Scores, Results, Updates, Blog
दिन की शुरुआत भारोत्तोलन से होगी, जहां स्वर्ण जीतकर भारत अपना खाता खोल सकता हैं

22वें राष्ट्रमंडल खेलों का पहला दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। जहां एक ओर टेबल टेनिस में महिला पुरुष दोनो टीम ने क्वार्टर फाइनल्स में जगह बनाई, वहीं महिला हॉकी टीम ने भी जीत के साथ अपने अभियान का आगाज़ किया। बैडमिंटन में पाकिस्तान को 5-0 से धूल चटाई तो वहीं क्रिकेट में हमें हार का भी सामना करना पड़ा।
आज यानी की खेल का दूसरा दिन भारत की महत्वपूर्ण होने वाला हैं। दूसरे दिन भारत मुक्केबाज़ी समेत जिमनास्टिक, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, स्कवाश, टेबल टेनिस, तैराकी और हाकी में अपनी किस्मत आजमाएगा। दिन की शुरुआत भारोत्तोलन से होगी, जहां स्वर्ण जीतकर भारत अपना खाता खोल सकता हैं। आइए जानते आज कौन कौन से एथलीट अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
Live Updates
- 30 July 2022 10:38 AM GMT
10. भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने अपने तीसरे ग्रुप मैच में गुयाना को 3-0 से हराया। भारत की तरफ से मनिका बत्रा और रीथ ने अपने अपने एकल मैच 3-0 से तो श्रीजा अकुला और रीथ की युगल जोड़ी ने भी अपना मैच 3-0 से जीता। भारतीय टीम ने कल ही क्वार्टरफईनल में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया था।
- 30 July 2022 10:16 AM GMT
9. भारोत्तोलन पुरुष 55 किग्रा - भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पहला पदक
संकेत महादेव सरगर ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग में भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पहला पदक प्राप्त किया। उन्होंने कुल 248 किग्रा भार उठाया और रजत प्राप्त किया।
- 30 July 2022 10:07 AM GMT
8. भारत्तोलन पुरुष 55 किग्रा
संकेत महादेव सरगर पुरुष 55 किग्रा वर्ग में क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में 139 किग्रा वजन उठाने में विफल हो गए है और हाथ में हलकी सी चोट भी लग गयी है। उनका कुल भार 248 किग्रा है। अब देखना होगा मलेशिया का खिलाडी कितना वजन उठा पता है।
- 30 July 2022 10:05 AM GMT
7. भारत्तोलन पुरुष 55 किग्रा
संकेत महादेव सरगर ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग में क्लीन एंड जर्क में अपने पहले प्रयास में 135 किग्रा वजन उठया है और पहले स्थान पर चल रहे है।
- 30 July 2022 10:03 AM GMT
6. बैडमिंटन मिश्रित टीम
बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल और आकर्षि कश्यप ने महिला एकल दोनो में 2-0 से जीत दर्ज कर भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी है।
- 30 July 2022 9:15 AM GMT
5. भारत्तोलन पुरुष 55 किग्रा
संकेत महादेव सरगर ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग में स्नैच में अपने दूसरे प्रयास में 111 किग्रा और तीसरे प्रयास में 113 किग्रा उठया और उनके करीबी प्रतिद्वंदी मलेशिया के खिलाडी उनसे 6 किग्रा पीछे है।
- 30 July 2022 9:05 AM GMT
4. भारत्तोलन पुरुष 55 किग्रा
संकेत महादेव सरगर ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग में स्नैच में अपने पहले प्रयास में 107 किग्रा वजन उठया और उनका स्वर्ण के लिए मुक़ाबला मलेशिया के खिलाडी से है।
- 30 July 2022 8:49 AM GMT
3. बैडमिंटन मिश्रित टीम
बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारत के सात्विक साईराज रन्किरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने मिश्रित युगल में 2-0(21-14, 21-9) से जीत दर्ज कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी है।
- 30 July 2022 8:24 AM GMT
2. भारत्तोलन पुरुष 55 किग्रा
पुरुष 55 किग्रा वर्ग में भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीद संकेत महादेव सरगर अभी थोड़ी देर में शुरुआत करेंगे।
- 30 July 2022 8:14 AM GMT
1. जिमनास्टिक्स पुरुष टीम
जिमनास्टिक्स में भारतीय पुरुष टीम टीम आल अराउंड स्पर्धा में 108.900 अंको के स्थान 8वे स्थान पर रही। व्यक्तिगत आल अराउंड स्पर्धा में भारत के योगेश्वर सिंह ने 73.600 अंको के साथ 16वे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनायीं।