Begin typing your search above and press return to search.

बैडमिंटन

Commonwealth Games 2022: भारतीय बैडमिंटन मिक्स्ड टीम के आगे श्रीलंका ने किया सरेंडर, भारत ने दी 5-0 से शिकस्त

भारत के शटलरों के आगे श्रीलंकाई शटलरों की एक नहीं चली

Commonwealth Games 2022: भारतीय बैडमिंटन मिक्स्ड टीम के आगे श्रीलंका ने किया सरेंडर, भारत ने दी 5-0 से शिकस्त
X
By

Amit Rajput

Published: 30 July 2022 11:49 AM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मिक्स्ड बैडमिंटन टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने खेलों के दूसरे दिन श्रीलंका की टीम को 5-0 से शिकस्त दी। भारत के शटलरों के आगे श्रीलंकाई शटलरों की एक नहीं चली। यही कारण रहा कि पांचों मैच में श्रीलंकाई शटलर एक भी सेट नहीं जीत पाए।

इस मुकाबले में पहला मैच पुरूष डबल्स के बीच खेला गया। जहां भारत के चिराग शेट्टी और सुमित रेड्डी ने श्रीलंका के सचिन दास और डूमिनाडू अवेविक्रमा की जोड़ी को 21-10 और 21-13 से शिकस्त दी औय भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत की ओर से आकर्षि कश्यप मैदान में उतरी। उन्होंने भी शानदार खेल दिखाया और श्रीलंका की 21-3 और 21 - 9 से हराकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

मैच के तीसरे मुकाबले में भारत के लक्ष्य सेन मैदान में उतरे। उन्होंने श्रीलंका के निकुला करूणारत्ने को 21-18 और 21-5 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने 3-0 की बढत बना ली। मैच के चौथे मुकाबले में भारत की मिक्स्ड जोड़ी मैदान में उतरी। जहां भारत का प्रतिनिधित्व सात्विकसाईराज रेड्डी और आश्विनी पुनप्पा ने किया। उनकी इस जोड़ी ने सचिन दास और तिलनी हेंडवा को 21-4 और 21-9 से शिकस्त दी।


इसके बाद आखिरी मैच में भारत की गायत्री गोपीचंद और तृष्णा मैदान में उतरी। उन्होंने अंतिम मैच 21-18 और 21-6 से मैच अपने नाम काम किया और भारत को 5-0 की से बड़ी जीत दिलाई।

Next Story
Share it