Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रमंडल खेल

Commonwealth Games 2022 Day 1 LIVE: राष्ट्रमंडल खेल पहले दिन के भारतीय एथलिट के Scores, Results, Updates, Blog

Commonwealth Games 2022 Day 1 LIVE: राष्ट्रमंडल खेल पहले दिन के भारतीय एथलिट के Scores, Results, Updates, Blog
X
By

Bikash Chand Katoch

Updated: 30 July 2022 1:33 PM IST

गुरुवार को 22वें राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई। उध्दाघाटन समारोह का आयोजन बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में हुआ। जहां समारोह में प्रिंस चार्ल्स, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसुफ यूसुफजई जैसी कई बड़ी हस्ती मौजूद रही। कार्यक्रम दो घंटे चला। जिसमें इंग्लैंड की संस्कृति के साथ खेलों के भी कई रंग देखने को मिले। समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और हाॅकी स्टार मनप्रीत सिंह ने किया।

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ भव्य शुभारंभ, उध्दाघाटन समारोह में पीवी सिंधू व मनप्रीत सिंह बने ध्वजवाहक

पहले दिन कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी दावेदारी पेश करेंगे। इसमें हॉकी, टेबल टेनिस से लेकर क्रिकेट और बॉक्सिंग तक के भारतीय सितारे आज मैदान में होंगे।

जानिए राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन भारतीय खिलाड़ी किन किन खेलों में चुनौती पेश, कौन जीत सकता है देश के लिए पहला पदक


Live Updates

  • 29 July 2022 6:24 PM IST

    18. टेबल टेनिस पुरुष टीम की जीत

    ग्रुप मैच में भारतीय टेबल टेनिस टीम ने बारबाडोस को 3-0 से हराया। साथियान और शरत कमल ने अपने अपने एकल मैच 3-0 से तो हरमीत देसाई और शरत कमल की युगल जोड़ी ने भी अपना मैच 3-0 से जीता।



  • 29 July 2022 5:49 PM IST

    17. क्रिकेट महिला टीम

    क्रिकेट महिला टीम टी-20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाये। हरमनप्रीत कौर ने 52 रन और शेफाली वर्मा ने 48 रन का योगदान दिया।

  • 29 July 2022 5:45 PM IST

    16. ट्रायथलॉन पुरुष व्यक्तिगत

    ट्रायथलॉन पुरुष व्यक्तिगत पुरुष स्पर्धा में आदर्श मुरलीधरन नायर 1:00:38 समय के साथ 30वे स्थान पर और विश्वनाथ यादव 1:02:52 समय के साथ 33वे स्थान पर रहे।


  • 29 July 2022 5:35 PM IST

    15. साइकिलिंग पुरुष स्प्रिंट टीम

     साइकिलिंग पुरुष स्प्रिंट टीम स्पर्धा में भारत के रोजित सिंह, डेविड बेकहम और रोनाल्डो लैतोंजाम की स्प्रिंट टीम क्वालिफाइंग दौर में 44.702 समय के साथ 6वे स्थान पर रही और पदक की दौर से करीब से बाहर हो गयी।


  • 29 July 2022 5:26 PM IST

    14. क्रिकेट महिला टीम

     क्रिकेट महिला टीम टी-20 मैच  

    भारत की प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह और रेणुका सिंह.

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लनिंग (कप्तान), ताह्या मैक्ग्राथ, रचेल हायनेस, एश्ले गार्डनर, ग्रैस हैरिस, जेस जोनास्सेन, एलाना किंग, और मेगन स्कट डार्सी ब्राउन


  • 29 July 2022 5:20 PM IST

    13. मुक्केबाजी पुरुष 63 किग्रा

     शिवा थापा ने पुरुष ने पुरुष 63 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के सुलेमान बलोच को 5-0 से हराकर अगले दौर  में प्रवेश किया।


  • 29 July 2022 5:13 PM IST

    12. साइकिलिंग महिला स्प्रिंट टीम

    साइकिलिंग महिला स्प्रिंट टीम स्पर्धा में भारत की मयूरी लुटे, त्रिशा पॉल, सुशिकला अगाशे की स्प्रिंट टीम क्वालिफाइंग दौर में 51.433 समय के साथ 7वे स्थान पर रही।

  • 29 July 2022 5:09 PM IST

    11. साइकिलिंग पुरुष परसूट टीम

    भारत के विश्वजीत सिंह, वेंकप्पा कॅंगालगुट्टी, अनंत नारायण, दिनेश कुमार की पुरुष पुसुईट टीम क्वालिफाइंग दौर में 4:12.865 समय के साथ आखिरी 6वे स्थान पर रही।



  • 29 July 2022 5:00 PM IST

    10. तैराकी पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक

     पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के हीट 4 में श्रीहरि नटराज 54.68 समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई हो गए।


  • 29 July 2022 4:55 PM IST

    9. तैराकी पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई

     पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई  स्पर्धा के हीट 6 में साजन प्रकाश 25.01 समय के साथ आखिरी 8वे स्थान पर रहे और सेमीफइनल में जगह नहीं बना पाए।

Next Story
Share it