राष्ट्रमंडल खेल
Commonwealth Games 2022 Day 1 LIVE: राष्ट्रमंडल खेल पहले दिन के भारतीय एथलिट के Scores, Results, Updates, Blog

गुरुवार को 22वें राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई। उध्दाघाटन समारोह का आयोजन बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में हुआ। जहां समारोह में प्रिंस चार्ल्स, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसुफ यूसुफजई जैसी कई बड़ी हस्ती मौजूद रही। कार्यक्रम दो घंटे चला। जिसमें इंग्लैंड की संस्कृति के साथ खेलों के भी कई रंग देखने को मिले। समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और हाॅकी स्टार मनप्रीत सिंह ने किया।
राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ भव्य शुभारंभ, उध्दाघाटन समारोह में पीवी सिंधू व मनप्रीत सिंह बने ध्वजवाहक
पहले दिन कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी दावेदारी पेश करेंगे। इसमें हॉकी, टेबल टेनिस से लेकर क्रिकेट और बॉक्सिंग तक के भारतीय सितारे आज मैदान में होंगे।
Live Updates
- 29 July 2022 4:05 PM GMT
28. लॉन बॉल्स पुरुष तीन में हार
पुरुष तीन सेक्शनल प्ले में भारत के चंदन कुमार, नवनीत सिंह, मृदुल बोर्गोहैन की टीम को स्कॉटलैंड की टीम ने 19-12 से हराया।
- 29 July 2022 3:57 PM GMT
27. बैडमिंटन मिश्रित टीम की जीत
बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने सभी मैच जीतकर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। भारत की तरफ से किदाम्बी श्रीकांत, पी वी सिंधु, सात्विक-चिराग, गायत्री-त्रिशा और अश्विनी-सुमीत सभी ने अपने मैच बिना कोई गेम गवाए जीते।
- 29 July 2022 3:36 PM GMT
26. ट्रायथलॉन महिला व्यक्तिगत
ट्रायथलॉन महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रज्ञा मोहन.1:07:27 समय के साथ 26वे स्थान पर और संजना जोशी 1:09:00 समय के साथ 28वे स्थान पर रहे।
#triathlon It's a repeat of #Tokyo2020 as Bermuda's Flora Duffy dominated the event, and England's Georgia Taylor-Brown won silver.#Brimingham2022
— अंशुल चव्हाण । Anshul Chavhan (@anshul_chavhan) July 29, 2022
India's Pragnya Mohan and Sanjana Sunil Joshi finished respectively 26th and 28th with the timings 1:07:27 and 1:09:00. - 29 July 2022 3:22 PM GMT
25. बैडमिंटन मिश्रित टीम
बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पी वी सिंधु ने महिला एकल में माहूर शहज़ाद को 2-0(21-7, 21-6) से हराकर भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी है।
- 29 July 2022 3:15 PM GMT
24. महिला हॉकी टीम
हॉकी ग्रुप मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से हराया।
- 29 July 2022 2:16 PM GMT
23. लॉन बॉल्स महिला एकल
लॉन बॉल्स महिला एकल सेक्शनल प्ले में भारत की तानिया चौधरी को फाल्कनआइलैंड की डाफ्ने आर्थर से बहुत ही करीबी 21-22 से हार मिली है।
- 29 July 2022 2:01 PM GMT
22. बैडमिंटन मिश्रित टीम
बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने मुराद अली के खिलाफ 2-0 (21-7, 21-12) से जीत दर्ज कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी है।
- 29 July 2022 1:59 PM GMT
21. बैडमिंटन मिश्रित टीम
बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की मिश्रित युगल जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और सुमीत रेड्डी ने 2-0 (21-9, 21-12) से जीत दर्ज कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी है।
- 29 July 2022 1:55 PM GMT
20. हॉकी महिला टीम
हॉकी ग्रुप मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना के खिला हाफ टाइम तक 2-0 से बढ़त बना ली है।
- 29 July 2022 1:45 PM GMT
19. क्रिकेट महिला टीम
क्रिकेट महिला टीम टी-20 मैच में भारत को विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया।