राष्ट्रमंडल खेल
Commonwealth Games 2022 Day 1 LIVE: राष्ट्रमंडल खेल पहले दिन के भारतीय एथलिट के Scores, Results, Updates, Blog

गुरुवार को 22वें राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई। उध्दाघाटन समारोह का आयोजन बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में हुआ। जहां समारोह में प्रिंस चार्ल्स, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसुफ यूसुफजई जैसी कई बड़ी हस्ती मौजूद रही। कार्यक्रम दो घंटे चला। जिसमें इंग्लैंड की संस्कृति के साथ खेलों के भी कई रंग देखने को मिले। समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और हाॅकी स्टार मनप्रीत सिंह ने किया।
राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ भव्य शुभारंभ, उध्दाघाटन समारोह में पीवी सिंधू व मनप्रीत सिंह बने ध्वजवाहक
पहले दिन कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी दावेदारी पेश करेंगे। इसमें हॉकी, टेबल टेनिस से लेकर क्रिकेट और बॉक्सिंग तक के भारतीय सितारे आज मैदान में होंगे।
Live Updates
- 29 July 2022 10:06 AM GMT
8. तैराकी पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल
पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के हीट ३ में कुशाग्र रावत 3:57.45 समय के साथ आखिरी 8वे स्थान पर रहे।
- 29 July 2022 9:58 AM GMT
7. लॉन बॉल्स पुरुष तीन में हार
पुरुष तीन सेक्शनल प्ले में भारत के चंदन कुमार, नवनीत सिंह, मृदुल बोर्गोहैन की टीम को न्यूजीलैंड की टीम ने 23-6 से हराया।
- 29 July 2022 9:43 AM GMT
6. टेबल टेनिस महिला टीम की जीत
ग्रुप मैच में महिला एकल में श्रीजा अकुला ने दक्षिण अफ्रीका की दानिशा जयवंत पटेल के खिलाफ तीसरा मैच 3-0 (11-5,11-3, 11-6) से जीता। इस तरह भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने अपना पहला ग्रुप मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से जीत लिया है।
Brilliant start to India's #CommonwealthGames2022 campaign as the Indian women's table tennis team defeats South Africa 3-0 in their first Group 2 match! 💥🇮🇳#B2022 | #CommonwealthGames pic.twitter.com/dlPdp7hE6x
— The Bridge (@the_bridge_in) July 29, 2022 - 29 July 2022 9:23 AM GMT
5. लॉन बॉल्स महिला एकल
लॉन बॉल्स महिला एकल सेक्शनल प्ले में भारत की तानिया चौधरी को स्कॉटलैंड की डी हॉगन से 10-21 से हार मिली है।
- 29 July 2022 9:20 AM GMT
4. टेबल टेनिस महिला टीम
ग्रुप मैच में महिला एकल में मनिका बत्रा ने दक्षिण अफ्रीका की मुश्फिके कलाम खिलाफ दूसरा मैच 3-0 (11-5,11-3, 11-2) से जीता, भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त
- 29 July 2022 9:05 AM GMT
3. टेबल टेनिस महिला टीम
ग्रुप मैच में महिला युगल में श्रीजा अकुला और रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच 3-0 (11-7,11-7, 11-5) से जीता
- 29 July 2022 8:48 AM GMT
2. टेबल टेनिस में मुक़ाबले शुरू
भारत महिला टेबल टेनिस टीम (दीया पराग, मनिका बत्रा, रीथ, श्रीजा अकुला) बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ग्रुप मैच चल रहा है
- 29 July 2022 8:45 AM GMT
1. लॉन बॉल्स में भारत का अभियान शुरू
महिला एकल सेक्शनल प्ले में तानिया चौधरी और पुरुष तीन सेक्शनल प्ले में भारत तीन (चंदन कुमार, नवनीत सिंह, मृदुल बोर्गोहैन) बनाम न्यूजीलैंड के मुकाबले शुरू.