इंग्लिश चैनल पार करने के बाद सत्येंद्र ने किया एक और करिशमा

Update: 2019-08-22 12:19 GMT

20 अगस्त की सुबह 10 : 57 बजे सत्येंद्र ने आइसलैंड के सेंट कैटलिन से तैरना शुरू किया जो रात 10 : 30 बजे लॉस एंजिलस में ख़त्म हुआ| 42 किमी का यह सफर उन्होंने 11 घंटे और 33 मिनट में पूरा किया और ऐसा करने वाले वह एशिया के पहले दिव्यांग हैं|

सत्येंद्र ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं| इंग्लिश चैनल पार करने वाले सत्येंद्र भारत के पहले पारा स्विमर हैं| भिंड जिले के गता गाँव की वैसली नदी में उन्होंने तैराकी सीखी| सत्येंद्र को इससे पहले मध्य प्रदेश के विक्रम अवार्ड से भी नवाज़ा जा चुका है| फ़िलहाल वह सरकारी नौकरी कर रहे हैं| इससे पहले सत्येंद्र ने नेशनल तैराकी में भी बाज़ी मारी थी|

सत्येंद्र ने एक हिंदी अख़बार को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ''कैटलीना चैनल पार करना बेहद मुश्किल है। दिन में चलने वाली तेज हवाओं से बचने के लिए रात में तैराकी शुरू करनी पड़ती है। इसमें गहराई का भी अंदाज नहीं लगता और भी कई तरह की चुनौतियां होती हैं, लेकिन सत्येंद्र ने इन सभी चुनौतियों को पारकर सफलता का नया कीर्तिमान रच दिया है।''

उनके साथ उनकी पूरी टीम भी इस मिशन में शामिल थी|

Similar News