भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव 18 जनवरी को होंगे

Update: 2020-01-02 05:21 GMT

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के चुनाव 18 जनवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होंगे। पी के त्रिपाठी की देखरेख में यह चुनाव करवाये जायेंगे, उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय ने चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के अनुसार इस आदेश को अक्टूबर में पारित किया गया और बाद में नवंबर में इसे संशोधित किया गया। इसके अनुसार अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (आठ पद), महासचिव, संयुक्त सचिव (सात पद) और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होंगे। कुल 31 राज्य संघ मतदाता सूची का हिस्सा हैं लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर और नागालैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली इकाइयों का नाम इस सूची में नहीं है।

यह भी पढ़ें:एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप: दीपिका कुमारी ने जीता गोल्ड, भारत को मिला महिलाओं में ओलंपिक कोटा

इससे पहले भारतीय तीरंदाजी को सबसे बड़ा झटका अगस्त में लगा था जब विश्व तीरंदाजी ने दो गुटों की गुटबाजी के कारण राष्ट्रीय महासंघ को निलंबित कर दिया था। इनमें से एक गुट ने दिल्ली और दूसरे ने चंडीगढ़ में चुनाव करवाये थे जो कि अंतरराष्ट्रीय संस्था के दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।

Similar News