Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप: दीपिका कुमारी ने जीता गोल्ड, भारत को मिला महिलाओं में ओलंपिक कोटा

एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप: दीपिका कुमारी ने जीता गोल्ड, भारत को मिला महिलाओं में ओलंपिक कोटा
X
By

Ankit Pasbola

Published: 28 Nov 2019 12:02 PM GMT

गुरूवार को बैंकॉक में खेली जा रही 21वीं एशियाई चैंपियनशिप में दीपिका कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में सोने पर निशाना साधा है। इस स्पर्धा का रजत अंकिता भकत ने अपने नाम किया। दीपिका ने खिताबी मुकाबले में हमवतन अंकिता भकत को 6-0 से मात दी। इन दोनों ने पहले सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए एक व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था।

अंतिम चार में अंकिता ने भूटान की कर्मा को हराया दूसरी तरफ दीपिका ने वियतनाम की एनगुएट डो थि एन को शिकस्त दी। भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी और अंकिता भगत ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर महिलाओं की रिकर्व में एक ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था। गौरतलब हो कि भारतीय तीरंदाजी संघ के निलंबन के बाद भारतीय तीरंदाज देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पा रहे हैं। वह इस प्रतियोगिता में विश्व तीरंदाजी संघ के ध्वज तले खेल रहे हैं।

Deepika defeated her Indian compatriot Ankita 6-0 (27-24, 27-26, 27-26) in the final.

आज बैंकॉक में महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन के मुकाबले खेले गये, जिसमें तीन व्यक्तिगत कोटा दाव पर लगे थे। भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें शीर्ष वरीय दीपिका और छठी वरीय अंकिता ने अंतिम चार में पहुंचकर एक व्यक्तिगत ओलंपिक स्थान पक्का किया। बाकी बचे दो व्यक्तिगत कोटे भूटान के कर्मा और वियतनाम के एनगुएट डो थि एन के हिस्से में गये। तीरंदाजी में भारत का यह दूसरा ओलंपिक कोटा है, इससे पहले तरूणदीप राय, अतानु दास और प्रवीण जाधव की पुरूष रिकर्व टीम ने साल के शुरू में विश्व चैंपियनशिप में कोटा हासिल किया था।

Next Story
Share it