तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने किया बड़ा ऐलान, साथ होस्ट करेंगे टॉक शो

पाकिस्तानी चैनल पर आने वाले इस शो का पोस्टर काफी वायरल हो रहा हैं।

Update: 2022-11-13 10:53 GMT

भारतीय स्टार टेनिस खिलाई सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने तलाक की खबरों के बीच एक बड़ा ऐलान किया हैं। सानिया और शोएब दोनों एक साथ एक टॉक शो होस्ट करते नजर आने वाले हैं।

सानिया और शोएब ने अपने शो का खुलासा करते हुए यह खबर बताई हैं। इस शो का नाम उन्होंने 'मिर्जा मलिक शो' रखा हैं। पाकिस्तानी चैनल पर आने वाले इस शो का पोस्टर काफी वायरल हो रहा हैं।

पिछले कुछ समय से दोनों के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में पाकिस्तानी और यूएई की मीडिया में यह खबरें तेजी से आ रही थीं कि सानिया और शोएब मलिक ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है, हालाकि दोनों ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक शोएब, सानिया को धोखा दे रहे थे। शोएब का नाम पाकिस्तानी मॉडल आयशा के साथ जोड़ा जा रहा हैं। इन खबरों की तो अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, मगर इस बीच नए शो का ऐलान जरूर हो गया है।

सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की और दोनों का 4 साल का एक बेटा भी है, जिसका नाम उन्होंने इजहान रखा हैं।

Tags:    

Similar News