जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में नीना वेंकटेश ने नया रिकार्ड कायम कर जीता स्वर्ण पदक

उन्होंने महिलाओं के 50 मीटर बटरफ्लाई में 28.27 सेकंड का समय निकालकर अपना ही 28.51 का रिकॉर्ड तोड़ा

Update: 2022-07-19 19:02 GMT

नीना वेंकटेश

मंगलवार को जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में महिला वर्ग में कर्नाटक की तैराक नीना वेंकटेश ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। उन्होंने महिलाओं के 50 मीटर बटरफ्लाई में 28.27 सेकंड का समय निकालकर अपना ही 28.51 का रिकॉर्ड तोड़ा और एक नया रिकॉर्ड कायम किया। नीना ने रिकॉर्ड के साथ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी हासिल किया। वही इसी वर्ग में बंगाल की निलाबजा घोष ने रजत और पंजाब की जसनूर कौर ने कांस्य पदक हासिल किया। 

वही ग्रुप दो बालिका वर्ग में कर्नाटक की धिनिधि ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने 29.45 सेकंड का तनीशी गुप्ता का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। वही इसी स्पर्धा में तनीशी को रजत और महाराष्ट्र की अनन्या नायक को कांस्य पदक मिला। 200 मीटर बैकस्ट्रोक ग्रुप एक में कर्नाटक की रिधिमा वीरेंद्र कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। गोवा की संजना प्रभुगांवकर दूसरे और महाराष्ट्र की पलक जोशी तीसरे स्थान पर रही। 

वही अगर चैंपियनशिप में लड़को के वर्ग की बात करें तो लड़कों के 200 मीटर बैकस्ट्रोक ग्रुप एक में कर्नाटक के उत्कर्ष संतोष पाटिल को स्वर्ण, गुजरात के देवांश परमार को रजत और तमिलनाडु के नितिक एच को कांस्य पदक मिला। चैंपियनशिप में कर्नाटक 62 पदक जीतकर शीर्ष पर है।

Tags:    

Similar News