पैरा निशानेबाजी विश्व कप: 10 पदक के साथ भारत बना चैंपियन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन सिंघराज ने जीते दो स्वर्ण पदक

Update: 2022-07-21 19:27 GMT

पैरा निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय पदक विजेता 

आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की तरह पैरा निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सिंघराज अधाना ने दो स्वर्ण पदक जीते। इसी के साथ भारत के प्रतियोगिता में कुल 10 पदक हो गए। जहां छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। भारत के बाद 4 स्वर्ण सहित 11 पदकों के साथ फ्रांस दूसरे और तीन स्वर्ण सहित 15 पदकों के साथ यूक्रेन तीसरे पायदान पर रहा। 

सिंघराज ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन दीपेंदर सिंह और मनीष नरवाल के साथ मिलकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद पी4 स्पर्धा में 224.1 अंक से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वही इस प्रतियोगिता में यूक्रेन के ओलेकसी देनिसियूक (216.2 अंक) ने रजत और कोरिया के जियोंग्डू जो (193.9 अंक) ने कांस्य पदक जीता।

सिंघराज ने प्रतियोगिता के बाद कहा, ''मैं खुश हूं कि आखिर में मैं इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। मैं फ्रांस में चाटीयूरोक्स 2022 में स्वर्ण जीतना चाहता था लेकिन तकनीकी खामियों के कारण ऐसा नहीं कर पाया था। मैं खुश हूं कि म्यूनिख में योजना के अनुसार खेल सका। मैं अपनी सफलता के लिये अपने कोचों को धन्यवाद कहना चाहूंगा।''

Tags:    

Similar News