Para Badminton World Championships: भारतीय खिलाड़ी पदक के प्रबल दावेदार

इस विश्व चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में भारत के 38 खिलाड़ी भाग लेंगे

Update: 2022-10-27 14:22 GMT

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी जापान के टोक्यो में होने वाली पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगे। इस चैंपियनशिप का आयोजन एक से 1 नवंबर से 6 नवंबर तक किया जाएगा। इस विश्व चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में भारत के 38 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें से कई खिलाड़ी पदक के प्रबल दावेदार हैं। 

पैरालिंपिक कमेटी की अध्यक्ष पद्मश्री एवं खेल रत्न से सम्मानित डॉ. दीपा मलिक ने बताया कि पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप-2022 का आयोजन जापान के टोक्यो में 1 से 6 नवंबर तक किया जा रहा है। इसके लिए पहले भारतीय दल की घोषणा की जा चुकी है। भारतीय दल में महिला और पुरुषों को मिलाकर 38 खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 29 अक्तूबर को जापान के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। भारतीय दल में शामिल अधिकतर खिलाड़ी पदक के प्रबल दावेदार हैं। गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई और सोनीपत के हार्दिक मक्कड़ भी दल में शामिल हैं।

 2019 में आयोजित पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पिछले सस्करण में प्रमोद भगत, तरुण ढिल्लों, मानसी गिरिशचंद्र जोशी ने एकल वर्ग में और प्रमोद भगत मनोज सरकार की जोड़ी ने युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे। 

भारतीय दल 

हार्दिक मक्कड़, प्रेम कुमार, अबु हुबादिया, संजीव कुमार, अमू मोहन, शशांक कुमार, सुहास एलवाई, प्रमोद भगत, मनोज सरकार, नितेश कुमार, उमेश विक्रम कुमार, मोहम्मद अरवाज अंसारी, ज्योति, मनदीप कौर, पारुल दलसुखभाई परमार, मानसी गिरिशचंद्र जोशी, निर्मला देवी, निलेश बालू गायकवाड़, दीप रंजन बिशोय, सुकांत इंदुकांत कदम, राजकुमार, चिराग बरेठा, रुथिक रघुपाठी, प्रेम विश्वास, आरती जेनोबा पाटिल, मनीषा रामदास, सांथिया विश्वाथन, वैशाली निलेश पाटिल, कृष्णा नागर, शिवराजन, धीरंगन पांडुरंगन, निथैय्या श्री, लतातई प्रेमेश्वर, रचना, नीरजा गोयल, राजा मंगोत्रा, आकाश सेतु व अरिपरांब

Tags:    

Similar News