Commonwealth Games 2022: पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल फाइनल में पहुंची, पक्का किया अपना पदक

इसके साथ ही उन्होंने कम से कम अपना रजत पदक भी पक्का कर लिया है।

Update: 2022-08-05 10:27 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी हैं। पैरा टेबल टेनिस में भारत की भाविना हसमुखभाई पटेल फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल हो गई हैं। भाविना ने इंग्लैंड की श्यू बेली को 11-6, 11-6, 11-6 से हराया और महिला एकल के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम अपना रजत पदक भी पक्का कर लिया है।

वहीं पैरा टेबल टेनिस के पुरुष एकल सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के राजवर्धन अलगर और महिला एकल में सोनल को हार का सामना करना पड़ा है। राजवर्धन को नाइजीरिया के नसिरू सुले ने 3-1 से हराया। जिसके बाद वह फाइनल में अपनी जगह नही बना पाए।

अब दोनो पैरा खिलाड़ी राजवर्धन और सोनल कांस्य पदक हासिल करने के लिए अपना मुकाबला खेलेंगे।

Tags:    

Similar News