Commonwealth Games 2022: भारत की झोली में एक और पदक, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना ने जीता स्वर्ण

भारत की भाविना ने नाइजीरिया की क्रिस्टियाना को 3-0 से हराते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया हैं।

Update: 2022-08-06 19:59 GMT

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। कुश्ती में भारत को बड़ी संख्या में पदक दिलाने के बाद अब भारत को पैरा टेबल टेनिस में भी स्वर्ण हासिल हुआ हैं।

टेबल टेनिस के महिला एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में भारत की भाविना हसमुख भाई पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाइजीरिया की क्रिस्टियाना को 3-0 से हराते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया हैं।

फाइनल मुकाबले में भाविना ने पहला गेम 12-10 से दूसरा गेम 11-2 से और तीसरा गेम 11-9 से जीतते हुए महिला एकल का स्वर्ण अपने नाम कर लिया।

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भाविना ने इंग्लैंड की श्यू बेली को 3-0 से हराते हुए महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।  

Tags:    

Similar News