पैरा निशानेबाजी वर्ल्ड कप में अवनि लेखरा ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर जीता स्वर्ण पदक

वें 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय बनी

Update: 2022-06-07 18:46 GMT

अवनि लेखरा

फ्रांस के चेटियारो में चल रहे पैरा निशानेबाजी वर्ल्ड कप में मंगलवार को भारत को बड़ी सफलता मिली। जहां विश्व कप में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 250.6 अंक के साथ भारत की अवनि लेखरा ने स्वर्ण पदक जीता। साथ ही अवनि ने अपने ही इस स्पर्धा में 249.6 अंक के पुराने विश्व रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया और नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। इस स्पर्धा में भारत की अवनि के अलावा पोलैंड की एमीलिया बाबस्का ने 247.6 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि कांस्य पदक स्वीडन की अना नोर्मन के नाम रहा, जिन्होंने 225.6 अंक जुटाए। 

अविन ने मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वें 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय बनी। अवनि ने जीत की खुशी के बाद ट्वीट करते हुए लिखा "चेटियारो 2022 की आर2 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक और भारत का पहला पेरिस 2024 कोटा हासिल करने पर गर्व है। पैरालंपिक के बाद मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता। मेरा समर्थन करने वाले सभी को धन्यवाद।" 

वही अवनि की इस जीत पर निशानेबाजी पैरा खेल ने ट्वीट किया और लिखा, 'अवनि लेखरा, आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में नई विश्व रिकॉर्ड धारण। भारतीय निशानेबाज ने चेटियारो 2022 विश्व कप में 250.6 अंक के साथ पिछला रिकॉर्ड (249.6) तोड़ा।" आपको बता दे कि टूर्नामेंट शुरू होने के पहले अवनि का इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर संशय बना हुआ था। टूर्नामेंट के पहले उनके कोच और सहायक को शुरुआत में वीजा नहीं दिया गया था। जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। लेकिन समय रहते भारतीय खेल मंत्रालय और साई ने मामले को सुलझा दिया था। जिसका नतीजा यह निकला कि आज अवनि ने स्वर्ण पदक जीत लिया। 

Tags:    

Similar News