National Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली नयनमोनी ने लॉन बाउल्स में दर्ज की जीत, बनाया दबदबा

नयनमोनी सैकिया ने राष्ट्रीय खेलों में लॉन बाउल्स प्रतियोगिता के पहले दिन एकल वर्ग के दो मैचों के साथ टीम प्रतियोगिता में आसान जीत दर्ज की।

Update: 2022-09-28 18:05 GMT

बर्मिघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने वाली चौकड़ी टीम की सदस्य असम की नयनमोनी सैकिया ने राष्ट्रीय खेलों में लॉन बाउल्स प्रतियोगिता के पहले दिन एकल वर्ग के दो मैचों के साथ टीम प्रतियोगिता में आसान जीत दर्ज की।

बुधवार को हुई प्रतियोगिता में नयनमोनी ने एकल वर्ग के ग्रुप ए में गुजरात की वैशाली मकवाना पर 23-0 की एकतरफा जीत के साथ दिन की शुरुआत की और फिर पश्चिम बंगाल की बीना शाह को 21-10 से हराया।

पिछले महीने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रचने वाली भारतीय 'फोर' टीम की सदस्य नयनमोनी इस बात से खुश हैं कि उनका खेल काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है।

उन्होंने कहा, ''राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक ने लॉन बाउल्स के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया। लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी जीत जारी रहे। हमें इसकी लोकप्रियता को बनाए रखने के लिए बेहतर प्रदर्शन करते रहना होगा।''

Tags:    

Similar News