National Games 2022 Round Up: वुशु दिग्गज अभिषेक जामवाल ने जम्मू-कश्मीर के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता

अभिषेक जामवाल इससे पहले दो मौकों पर नाकाम रहने के बाद आखिरकार तीसरे प्रयास में जम्मू एवं कश्मीर के लिए राष्ट्रीय खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीत ही लिया

Update: 2022-10-11 11:21 GMT

अभिषेक जामवाल

अभिषेक जामवाल इससे पहले दो मौकों पर नाकाम रहने के बाद आखिरकार तीसरे प्रयास में जम्मू एवं कश्मीर के लिए 36वें राष्ट्रीय खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीत ही लिया। जामवाल ने यहां महात्मा गांधी परिसर में मंगलवार को हुए वुशु सांडा 56 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में मयंक महाजन (पंजाब) को हराया।

लद्दाख ने भी राष्ट्रीय खेलों में अपना पहला पदक जीता। वुशु में दो कांस्य पदक के साथ पदक लद्दाख ने पहली बार ही राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेते हुए तालिका में अपना नाम दर्ज कराया। ओवैस सरवर अहेंगर (65 किग्रा वर्ग और प्रथम सिंह (75 किग्रा वर्ग) ने इस केंद्र शासित प्रदेश की टीम के लिए दो पदक जीते।

इधर, सर्विसेज ने अपने संग्रह में तीन और स्वर्ण जोड़े। सर्विसेज ने 56 स्वर्ण, 34 रजत और 30 कांस्य पदक के साथ चार्ट में पहला स्थान हासिल कर रखा है। हरियाणा, महाराष्ट्र के 36 स्वर्ण पदकों की बराबरी कर सकता था, लेकिन उसके दो वुशु खिलाड़ी अपने-अपने फाइनल हार गए।

मेजबान गुजरात ने नाटकीय अंदाज में ट्रायथलॉन मिश्रित रिले रजत जीता। किशोर कृशिव हितेश पटेल ने गुजरात को पदक की दौड़ में बनाए रखने के लिए पैरों के एक टूटे अंगूठे के साथ मुकाबला जारी रखा। मोनिका नागपुरे और करण नागपुरे की भाई-बहन की जोड़ी ने गुजरात को आठवें स्थान से ऊपर ले जाने का काम किया और फिर प्रगन्या मोहन ने 2 मिनट 44 सेकंड के गैप के साथ टीम को रजत पदक दिला दिया।

ट्रायथलॉन मिश्रित टीम रिले पदक विजेता 

दिन के सबसे अच्छा प्रदर्शन हालांकि अभिषेक जामवाल के नाम रहा। पिछले दो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल चरण में हारने के बाद अगले साल के एशियाई खेलों पर नजर रखते हुए इस खिलाड़ी ने 56 किग्रा वर्ग जाने का फैसला किया और इसी कारण वह केवल स्वर्ण पदक के साथ घर लौटने चाहते थे।

वह अब उम्मीद कर रहे हैं कि सफलता उन्हें जीवन में बेहतर चीजों की ओर लेकर जाएगी, जिसमें नौकरी भी शामिल है।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता नाओरेम रोशिबिना देवी (मणिपुर) ने हालांकि महिलाओं के सांडा 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में रितु (हरियाणा) पर जीत हासिल की लेकिन अभिषेक जामवाल की चमक इसके बावजूद भी बरकरार रही। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि मैं हाल ही में पिंडली की हड्डी की चोट से उबरकर अपने कोच द्रोणाचार्य कुलदीप हांडू सर को पदक उपहार में देने में सक्षम हुआ।"

पूर्व किकबॉक्सर कुलदीप हांडू ने जम्मू में युवाओं को मुफ्त वुशु प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला से एक कोचिंग प्रमाणपत्र प्राप्त किया। उन्होंने कहा, "मुझे गर्व है कि मैंने अपनी टीम को कम से कम एक स्वर्ण पदक दिलाया।"

परिणाम (फाइनल):

कैनोइंग और कयाकिंग

पुरुष-

K1 स्प्रिंट 200 मीटर: 1. विष्णु रघुनाथ (सर्विसेज) 39.172 सेकंड; 2. तोमथिलंगानबा न्गशेपम (ओडिशा) 39.888; 3. नितिन वर्मा (मध्य प्रदेश) 40.628।

महिला-

C1 स्प्रिंट 200 मीटर: 1. मेघा प्रदीप (केरल) 52.213 सेकंड; 2. लीचोनबम नेहा देवी (ओडिशा) 55.150; 3. शिवानी (उत्तर प्रदेश) 55.210।

K1 स्प्रिंट 200 मीटर: 1. जी पार्वती (केरल) 49.167 सेकंड; 2. ओइनम बिंद्या देवी (ओडिशा) 49.723; 3. रजनी किरो (अंडमान और निकोबार) 49.917।

फुटबॉल

पुरुष कांस्य पदक प्ले-ऑफ: सर्विसेज ने कर्नाटक को 4-0 से हराया (हाफ-टाइम: 3-0)।

हॉकी

पुरुष कांस्य पदक प्ले-ऑफ: महाराष्ट्र ने पेनल्टी शूट-आउट में हरियाणा को 2-2 (हाफ-टाइम: 0-1), 3-1 से हराया।

महिला कांस्य पदक प्ले-ऑफ: मध्य प्रदेश ने झारखंड को 5-2 से हराया (हाफ-टाइम: 2-0)।

सॉफ्टबॉल

पुरुष

फाइनल (ग्रैंड फाइनल के लिए क्वालीफाइंग): महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को 3-0 से हराया।

महिला

ग्रैंड फाइनल: पंजाब ने केरल को हराया फाइनल (ग्रैंड फाइनल के लिए क्वालीफाइंग): केरल ने छत्तीसगढ़ को 2-1 से हराया।

ट्रायथलॉन

मिश्रित टीम रिले: 1. आकाश पेरुमलसामी, एस कीर्ति, एस वामन और एस आरती (तमिलनाडु) 1:59:00; 2. कृषि हितेश पटेल, मोनिका नागपुरे, करण नागपुरे और प्रज्ञा मोहन (गुजरात) 1:59:41; 3. क्षत्रिमय कबीदश सिंह, थौदम सओजिनी, बिजेनकुमार लैखुरम और क्षेत्रमयुम सोनम देवी (मणिपुर) 2:00:24।

वुशु

चांगक्वान

पुरुष: 1. अंजुल नामदेव (सर्विसेज) 9.55 अंक; 2. सलाम मार्शल सिंह (मणिपुर) 9.50; 3. सुमित पुलामी (दिल्ली) 9.10.

महिला: 1. न्यमन वांग्शु (अरुणाचल प्रदेश) 9.20 अंक; 2. पूर्वी सोनी (मध्य प्रदेश) 8.50; 3. साक्षी जाटव (मध्य प्रदेश) 8.36.

सांडा

पुरुष:

56 किग्रा वर्ग: अभिषेक जामवाल (जम्मू और कश्मीर) ने मयंक महाजन (पंजाब) को हराया; कांस्य पदक: ओंकार अनिल पवार (महाराष्ट्र) और अपिल नगर (उत्तर प्रदेश)।

वुशु सांडा पुरुष 56 किग्रा वर्ग पदक विजेता 

60 किग्रा वर्ग: रवि पांचाल (हरियाणा) ने विक्की राय (सर्विसेज) को हराया; कांस्य पदक: संकेत शाहजी पाटिल (महाराष्ट्र) और थंगजाम नौचा मेती (मणिपुर)।

65 किग्रा वर्ग: विक्रांत बालियान (सर्विसेज) ने सचिन (हरियाणा) को हराया। कांस्य पदक: इशांत सिंह (जम्मू और कश्मीर) और ओवैस सरवर अहेंगर (लद्दाख)।

70 किग्रा वर्ग: सूरज यादव (उत्तर प्रदेश) ने अभिजीत सलाथिया (जम्मू और कश्मीर) को हराया। कांस्य पदक: शुभम गोरा (राजस्थान) और रामू दैमारी (सर्विसेज)।

75 किग्रा वर्ग: मुकेश चौधरी (राजस्थान) ने हाओबाम गगारिन सिंह (मणिपुर) को हराया। कांस्य पदक: प्रथम सिंह (लद्दाख) और पंकज रैना (जम्मू और कश्मीर)।

महिला 

52 किग्रा वर्ग: ओनिलु तेगा (अरुणाचल प्रदेश) ने नम्रता बत्रा (मध्य प्रदेश) को हराया। कांस्य पदक: भारती कुमारी (दिल्ली) और जाह्नवी मेहरा (राजस्थान)।

60 किग्रा वर्ग: नाओरेम रोशिबिना देवी (मणिपुर) ने रितु (हरियाणा) को हराया। कांस्य पदक: निकिता बंसल (राजस्थान) और प्रेरणा (दिल्ली)।

अन्य परिणाम

वॉलीबॉल (सेमीफाइनल)

वॉलीबॉल (सेमीफाइनल)

महिला: पश्चिम बंगाल ने राजस्थान

वॉलीबॉल महिला(सेमीफाइनल) पश्चिम बंगाल बनाम राजस्थान

महिला: पश्चिम बंगाल ने राजस्थान को 25-14, 25-21, 25-18 से हराया; केरल ने हिमाचल प्रदेश को 25-20, 25-14, 25-19 से हराया।

Tags:    

Similar News