फार्मूला ई रेस के नए सत्र में महिंद्रा रेसिंग के लुकास ने पोडियम पर बनाई जगह

लुकास डि ग्रासी ने सत्र की पहली रेस में तीसरे स्थान पर रहते हुए पोडियम पर जगह बनाई हैं।

Update: 2023-01-15 13:04 GMT

मैक्सिको में आयोजित फार्मूला ई चैंपियनशिप के नए सत्र की शुरुआत हो गई हैं। भारतीय टीम महिंद्रा रेसिंग ने फार्मूला ई चैंपियनशिप की सफल शुरुआत कर दी हैं। जहां लुकास डि ग्रासी ने सत्र की पहली रेस में तीसरे स्थान पर रहते हुए पोडियम पर जगह बनाई हैं।

शुरू में लुकास ने जेन थ्री एरा में टीम के लिए पोल पोजीशन से शुरुआत की, जिसके बाद लुकास दो सेफ्टी कारों के बीच शीर्ष पर थे लेकिन इसके बाद एवालांच आंद्रेटी टीम के जेस डेनिस ने उन्हें पछाड़ दिया। जेस डेनिस के साथ पोर्श के पास्कल वेहरलीन भी लुकास से आगे निकल गए और लुकास को तीसरा स्थान हासिल किया। 

Tags:    

Similar News