Hyderabad ePrix: जीन एरिक वर्गेन हैदराबाद ई-प्रिक्स में पहले स्थान पर रहे

महिंद्रा रेसिंग को ओलिवर रोलैंड ने एक अंक दिलाया। वह दसवें स्थान पर रहे

Update: 2023-02-11 12:55 GMT

जीन एरिक वर्गेन

डीएस पेंसके के अनुभवी ड्राइवर जीन एरिक वर्गेन ने शनिवार को हैदराबाद ई-प्रिक्स में जीत हासिल की। इस फॉर्मूला ई रेस से भारत में शीर्ष स्तर की मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिता की सफल वापसी हुई।

इस 33 लैप की इलेक्ट्रिक रेस में वर्गेन को एन्विसन रेसिंग के निक कैसिडी से कड़ी चुनौती मिली लेकिन वह आखिर में उन्हें पीछे छोड़ने में सफल रहे।

पोर्श के एंटोनियो फेलिक्स दा कोस्टा ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें सेबेस्टियन बइमी पर लगे 17 सेकेंड के जुर्माने का फायदा मिला।

आयोजकों ने हैदराबाद स्ट्रीट सर्किट को भारत में फॉर्मूला ई की शुरुआत के लिए तैयार करने के लिए समय के खिलाफ दौड़ लगाई, लेकिन अंत में, उन्होंने काफी धूमधाम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया।

अपनी पहली घरेलू रेसिंग में भाग ले रही महिंद्रा रेसिंग को ओलिवर रोलैंड ने एक अंक दिलाया। वह दसवें स्थान पर रहे।

Tags:    

Similar News