Commonwealth Games 2022: जूडो में भारत को मिला तीसरा पदक, तूलिका ने जीता रजत

भारत की जूडो एथलीट तूलिका मान ने 78 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया हैं।

Update: 2022-08-03 18:03 GMT

बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में सुशीला देवी के द्वारा रजत जीतने के बाद भारत को जूडो में एक और रजत पदक हासिल हुआ है। भारत की जूडो एथलीट तूलिका मान ने 78 किलोग्राम भारवर्ग में यह पदक हासिल हुआ हैं।

तूलिका का स्वर्ण जीतने का मुक़ाबला स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन से हुआ जिसमें वह स्वर्ण नही जीत पाई, पर रजत जीतकर उन्होंने भारत की पदक तालिका में एक और पदक जोड़ दिया हैं।

इससे पहले तूलिका ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की सिडनी एंड्रूस को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। तूलिका के रजत जीतने के बाद अब भारत की झोली में कुल सोलह पदक आ चुके हैं, जिसमें 5 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।

Tags:    

Similar News