Commonwealth Games 2022: भारत को मिला सातवां पदक, सुशीला देवी ने जीता रजत

भारत की जूडो एथलीट सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया हैं।

Update: 2022-08-01 16:45 GMT

बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में छह पदक जीतने के बाद भारत का सातवां पदक जूडो में हासिल हुआ है। भारत की जूडो एथलीट सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया हैं।

सुशीला का स्वर्ण जीतने का मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका की मिकेला व्हीटूबी से था जिसमें वह स्वर्ण नही जीत पाई। पर रजत जीतकर उन्होंने भारत की पदक तालिका में एक और पदक जोड़ दिया हैं।

फाइनल मुकाबले में सुशीला को दक्षिण अफ्रीका की मिकेला व्हीबोई ने आर्म लॉक के जरिए फंसा दिया और नीचे गिरा दिया। इसके बाद कुछ देर तक सुशीला मैट पर ही लॉक छुड़ाने की कोशिश करती रहीं। ऐसे में रेफरी ने दक्षिण अफ्रीका की व्हीटबोई को विजेता घोषित किया। 

बता दें इससे पहले सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में टॉप सीड मॉरिशियस की प्रिससिला मोरांड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। सुशीला के रजत जीतने के बाद अब भारत की झोली में कुल सात पदक आ चुके हैं, जिसमें 3 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं।

Tags:    

Similar News