Commonwealth Games 2022: भारत के लिए सातवां पदक पक्का, सुशीला देवी ने जूडो के फाइनल में बनाई जगह

सुशीला ने 48 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में टॉप सीड मॉरिशियस की प्रिससिला मोरांड को हरा दिया हैं

Update: 2022-08-01 12:35 GMT

बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में छह पदक जीतने के बाद भारत का सातवां पदक जीतना पक्का हो गया हैं।भारत की जूडो एथलीट सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में टॉप सीड मॉरिशियस की प्रिससिला मोरांड को हरा दिया हैं, और सीधा फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं। जहां सुशीला स्वर्ण के लिए भिड़ेगी।

इससे पहले सुशीला देवी क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मलावी की हैरियत बोनफेस को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी।

गौरतलब है कि सुशीला देवी राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में भारत के लिए पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला होंगी। उन्होंने 2014 में हुए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत के लिए रजत पदक जीता था।

आपको बता दें जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग होती है। इसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं। इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को फेंकता है और उसे उठने नहीं देता। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है। सुशीला ने भी इसी तरह यह जीत हासिल की हैं। सुशीला अब कम से कम रजत जीत सकती हैं, हालाकि उनके प्रदर्शन को देखे तो वह स्वर्ण की प्रबल दावेदार हैं।

Tags:    

Similar News