IND W vs AUS W T20 1st Match: बेथ मूनी की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया

Update: 2022-12-09 12:47 GMT
Live Updates - Page 2
2022-12-09 14:49 GMT

ऋचा घोष आउट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋचा घोष काफी आक्रामक नजर आ रहीं थीं। लेकिन एश्ले गार्डनर की गेंद पर हैली ने उनको स्टंप आउट कर दिया है। ऋचा ने 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 20 गेंदों में 36 रन बनाए हैं। उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर दीप्ति शर्मा आयी हैं।

2022-12-09 14:36 GMT

भारत का स्कोर 100 के पार

ऋचा घोष की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी जारी है। ऋचा 4 चौकों के साथ 25 रन बना चुकी है। भारत के 15 ओवर के बाद 4 विकेट पर 115 रन हो गए है।


2022-12-09 14:24 GMT

हरमनप्रीत कौर आउट

जब लग रहा था कप्तान हरमनप्रीत कौर टीम के स्कोर को आगे ले जा रही है, वह  23 गेंदों पर 21 रन बनाकर एक आसान कैच देकर आउट हो गयी है। सदरलैंड का यह दूसरा कैच है। उनकी जगह अब ऋचा घोष क्रीज़ पर आयी है। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 76 रन।

2022-12-09 14:11 GMT

स्मृति मंधाना आउट, भारत को तीसरा झटका

टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है। उन्होंने 22 गेंदो पर 28 रनों की पारी खेली। उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर देविका वैद्य क्रीज पर आयी हैं।

2022-12-09 14:10 GMT

पावर प्ले में भारत ने बनाये 47 रन

भारत ने पावर प्ले में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिये हैं। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 25 रन और हरमनप्रीत कौर 1 रन बनाकर खेल रही हैं।

2022-12-09 14:01 GMT

जेमिमा रोड्रिग्स आउट, भारत को दूसरा झटका

टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। जेमिमा रोड्रिग्स बिना खाता खोले आउट हो गयी हैं।  ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने पहले शेफाली वर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया उसके बाद अब जेमिमा रॉड्रिग्स को शून्य पर चलता किया है। उनकी जगह बल्लेबाजी करने कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आयी हैं।

2022-12-09 13:58 GMT

शेफाली वर्मा आउट, भारत को पहला झटका

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 21 रन बनाकर आउट हो गयी हैं। भारत को पहला झटका लगा है। उन्होंने 10 गेंदो में 2 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 21 रनों की तेज पारी खेली। लेकिन तीसरे ओवर में एलिस पेरी ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया हैv उनकी जगह बल्लेबाजी करने जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर आयी हैं।

2022-12-09 13:56 GMT

शेफाली वर्मा की आक्रामक शुरुआत

टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने आक्रामक तरीके से शुरुआत की है। उन्होंने पहले ही ओवर में एक चौके और एक ही छक्के की मदद से 11 रन जड़ दिए हैं।

2022-12-09 13:55 GMT

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को दोनों से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी।

2022-12-09 13:49 GMT

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

एलिसा हेली (कप्तान), ताहिला मैग्राथ, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, जेस जोनासेन, अलाना किंग, बेथ मूनी, एलिसा पेरी, मेगन स्कट, एनाबेल सदरलैंड और ग्रेस हैरिस

Tags:    

Similar News