IND W vs AUS W T20 1st Match: बेथ मूनी की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया

Update: 2022-12-09 12:47 GMT

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाये। दीप्ति शर्मा ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद पर 36 रनों की नाबाद पारी खेली। देविका वैद्य ने नाबाद 25 रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस लक्ष्य को 11 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए एक कैच मंहगा पड़ गया। बेथ मूनी को 1 रन पर जीवनदान मिला और उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रलिया की जीत में एहम भूमिका निभाई।

Live Updates
2022-12-09 16:29 GMT

ऑस्ट्रेलिया ने 11 गेंद शेष रहते ही 173 रन का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से मैच जीता। इस मैच में सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। पहले रन पर उन्हें जीवनदान मिला था और उसके बाद उन्होंने 89 रनों की मैच जीतने वाली पारी खेली है।


2022-12-09 16:23 GMT

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 गेंदों में 11 रन चाहिए।  

2022-12-09 16:18 GMT

मेहमान टीम की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी की 80 रनों की पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए केवल 26 रनों की दरकार है। 

2022-12-09 16:15 GMT

ऑस्ट्रेलिया के 15 ओवर के बाद 1 विकेट के नुक्सान पर 136 रन है। 

2022-12-09 16:07 GMT

ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 43 गेंदों में apnaअर्धशतक पूरा किया। यह उनका अन्तर्राष्ट्रीय टी20 में 14वा अर्धशतक है।

2022-12-09 16:04 GMT

13 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया के 106 रन है बेथ मूनी 49 रन बना चुकी है 

2022-12-09 15:49 GMT

सलामी जोड़ी ने भारत के ऊपर काफी दबाब बना दिया था। गेंदबाज देविका वैद्द ने कप्तान एलिसा हीली को 37 रनों पर आउट कर दिया है। एलिसा हीली और बेथ मूनी के बीच 8.5 ओवर में 73 रनों की पार्टनरशिप हुई।


2022-12-09 15:37 GMT

ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान एलिसा हीली और सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने मिलकर 5 ओवर में 39 रन बना लिए हैं। 

2022-12-09 15:35 GMT

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर एलिसा हीली और बेथ मूनी क्रीज पर मौजूद हैं। दो ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 14 रन बना लिए हैं।

2022-12-09 15:04 GMT

दीप्ति शर्मा ने 8 चौकों के मदद से केवल 15 गेंदों में 36 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत ने 5 विकेट के नुक्सान पर 172 रन बनाये। 


Tags:    

Similar News