COVID-19: पीवी सिंधु मदद के लिए आयी आगे, तेलांगना और आंध्रा को दिए 5-5 लाख रूपये

Update: 2020-03-26 07:38 GMT

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी कोविड-19 के खिलाफ जंग में आगे आई हैं। रियो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने इस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए तेलंगाना और आंध्रा प्रदेश राज्यों के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में पांच-पांच लाख रूपये दिए हैं। गौरतलब है कि कोविड-19 के प्रभाव को रोकने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन किया हुआ है।

भारतीय शटलर ने इस संदर्भ में ट्वीट किया, "मैं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों के चीफ मिनिस्टर्स रिलीफ फंड में COVID -19 के खिलाफ लड़ने के लिए प्रत्येक को पांच-पांच लाख रुपयों की राशि दान करती हूँ।"

https://twitter.com/Pvsindhu1/status/1243071265356673026?s=20

इससे पहले पहलवान बजरंग पूनिया, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली और गौतम गंभीर भी मदद के लिए आगे आये हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान सांसद गौतम गंभीर ने भी कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए 50 लाख रुपयों की सहायता देने की पेशकश की थी। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पत्र भी लिखा था। यह पैसे गंभीर ने अपने सांसद निधि से दिए हैं।

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को 50 लाख रुपयों के चावल दान करेंगे। इनके अलावा पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने छह महीने का वेतन इसके लिए दान दिया है। इन मुश्किल घड़ी में खिलाड़ियों का यह प्रयास निश्चित तौर पर सराहनीय है।

Similar News