Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी ने दूसरे मुकाबले में वेल्स को हराया, 3-1 के साथ दर्ज की जीत

टीम का अगला मुकाबला अब मंगलवार को इंग्लैंड से होगा

Commonwealth Games 2022: भारतीय महिला हॉकी ने दूसरे मुकाबले में वेल्स को हराया, 3-1 के साथ दर्ज की जीत
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 30 July 2022 7:52 PM GMT

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में वेल्स की टीम को 3-1 हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की हैं।

पिछले मुकाबले में घाना को 5-0 से हराकर सफर की शुरुआत करने वाली महिला हॉकी टीम ने आगे भी अपने विजयी सफर को जारी रखा।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। भारत को दो शानदार मौके मिले, लेकिन भारतीय टीम उसका फायदा नहीं उठा सकी। दूसरे क्वार्टर में वंदना कटारिया के मूव का फायदा उठाकर भारत ने पहला गोल कर वेल्स के खिलाफ 1-0 से बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जहां गुरजीत कौर ने ड्रैग फ्लिक के साथ इसे गोल में बदला और भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में वेल्स ने अपना पहला गोल किया, जिसके बाद स्कोर 2-1 हो गया है, हालांकि चौथे क्वार्टर के शुरुआती पांच मिनटों के अंदर भारत ने तीसरा गोल कर 3-1 के साथ जीत दर्ज कर ली।

बता दे टीम का अगला मुकाबला अब मंगलवार को इंग्लैंड से होगा।

Next Story
Share it