जूनियर वुशु विश्व चैंपियनशिप में भारत ने तीन स्वर्ण समेत हासिल किए आठ पदक

भारत का खाता हरियाणा के आर्यन और ध्रुव ने स्वर्ण पदक जीतकर खोला

Update: 2022-12-10 09:03 GMT
जूनियर वुशु विश्व चैंपियनशिप में भारत ने तीन स्वर्ण समेत हासिल किए आठ पदक
  • whatsapp icon

इंडोनेशिया के तांगरंग में आयोजित आठवीं जूनियर वुशु विश्व चैंपियनशिप में भारत ने कुल 8 पदक हासिल किए हैं, जिसमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

भारत का खाता हरियाणा के आर्यन और ध्रुव ने स्वर्ण पदक जीतकर खोला, जहां आर्यन ने लड़कों के सब-जूनियर 42 किग्रा भार वर्ग में मिस्र के उमर मोहम्मद फथी को 2-1 से हराकर जीत पाई वहीं लड़कों के सब-जूनियर 52 किग्रा वर्ग में सोनीपत के ध्रुव ने मिस्र के यूसुफ येहला शाहत अहमद को 2-0 से हराकर सोना जीता।

इसके अलावा लड़कों के 56 किग्रा भार वर्ग में नीतीश कुमार ने ईरान के खिलाड़ी को हराकर सोना अपने नाम किया। जबकि काकयुकी ने जूनियर वर्ग के 60 किग्रा और ध्रुव ने 48 किग्रा में रजत पदक हासिल किया। अनिरुद्ध चौधरी ने 80 किग्रा में कांस्य पदक जीता।

महिलाओ की स्पर्धा की बात करें तो लड़कियों के 60 किग्रा भार वर्ग में हिमांशी ने रजत जबकि आयरा हसन चिश्ती में 48 किग्रा में कांस्य पदक जीता।

Tags:    

Similar News