जितेंद्र सिंह बाजवा बने वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के सहदेव यादव मौजूद थे।

Update: 2023-05-01 12:04 GMT

वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी का विधिवत चुनाव हुआ। पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। जितेंद्र सिंह बाजवा को नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह बाजवा की जगह ली है।

गॉडविन होटल में आयोजित वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट वीरेंद्र कुमार ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह बाजवा, महासचिव पद पर विजय सराफ चुने गए हैं।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष मुरलीधर चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह सोढी, मनीष कक्कड़, पीएन आज़ाद, हीरानंद कटारिया और उपासना चुने गए। संयुक्त सचिव पद पर अशोका डी मोकाशी, शंभू सेठ, भवनीत, पी जॉनसन, शैलेंद्र नाथ दुबे चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्यों के लिए एल मैरी, प्रद्युमन बेहरा, डी कोंडिया, डोनी राफेल रेनी, सुमन मिश्र, अनुज गुप्ता, सीपी शबीर, टेक तादर और एमएस मुरुगन चुने गए है। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के सहदेव यादव मौजूद थे।

इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा ने कार्यकारिणी को भंग करते हुए कहा कि बारह साल से वुशु संघ का अध्यक्ष रह कर इस खेल को वर्ल्ड लेवल पर लाने के लिए पूरी कार्यकारिणी ने परिवार की तरह काम किया। इसी कारण एशियन गेम में चार और वर्ल्ड कप में दो मेडल मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा वुशु का भविष्य उज्जवल है।

Tags:    

Similar News