राष्ट्रमंडल खेलों के पहले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, कहा - कुश्ती की तैयारी अच्छी चल रही

भारतीय कुश्ती संघ खिलाडि़यों की ट्रेनिंग में कोई कमी नहीं रख रहा है

Update: 2022-06-10 11:54 GMT

रवि कुमार दहिया 

28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों के कई स्पर्धाओं में भारत के खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करने वाले है। इस बार सबसे ज्यादा उम्मीदें भारत को कुश्ती से होगी। पिछले कुछ सालों में भारत के पहलवानों ने बड़ा ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है और देश के लिए की प्रतियोगिताओं में पदक दिलावाए है। 

इसी को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रमंडल के पहले भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है और कहा कि देश में कुश्ती की तैयारी अच्छी चल रही है। पिछले कुछ वर्षो में हर बड़ी प्रतियोगिता में पहलवानों ने पदक जीते हैं। इसलिए पूरी उम्मीद है कि इस साल अगस्त में होने वाले कामनवेल्थ गेम्स के कुश्ती इवेंट में भारत के सबसे ज्यादा पदक होंगे।

गुरुवार को निजी कार्यक्रम के तहत वाराणसी आए सांसद ने मीडिया से बातचीत के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किये। भारत में कुश्ती की पहले मात्र तीन कैटेगरी में प्रतियोगिता होती थी। कैडेट, जूनियर और सीनियर। इसमें अंडर 23 आयु वर्ग और अंडर 15 आयु वर्ग जोड़कर प्रतियोगिताओं की संख्या बढ़ाई गई। इसका फायदा हुआ कि खिलाडि़यों को ज्यादा से ज्यादा खेलने का मौका मिला है। भारतीय कुश्ती संघ खिलाडि़यों की ट्रेनिंग में कोई कमी नहीं रख रहा है।

आपको बता दें कि 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बर्मिंघम में किया जाना है। 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच इस मेगा इवेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। भारत ने 2018 में हुए गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरा स्थान हासिल किया था। भारत के खाते में 26 गोल्ड मेडल के साथ कुल 66 पदक थे। 2010 में भारत को मेजबानी का मौका मिला था, जहां टीम ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 101 मेडल अपने नाम किए थे। भारत एक बार फिर अपने इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

Tags:    

Similar News