अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विकास और नीतेश के बाद अंकुश ने जीता रजत पदक

फाइनल मुकाबले में अंकुश को जापान की युई सुसाकी से हार झेलनी पड़ी।

Update: 2022-10-21 06:37 GMT

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को एक और पदक हासिल हुआ हैं। भारतीय पहलवान अंकुश को 50 किलो भार वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा हैं। फाइनल मुकाबले में अंकुश को जापान की युई सुसाकी से कड़ा चुनौती झेलनी पड़ी। मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन युई सुसाकी ने अपने अनुभव का प्रदर्शन करते हुए भारतीय पहलवान अंकुश को दो मिनट से भी कम समय में हराकर स्वर्ण अपने नाम कर लिया।

खास बात है कि इस जीत के साथ ही युई सुसाकी ने इतिहास भी रचा और वह कुश्ती का ग्रैंडस्लैम पूरा करने वाली पहली पहलवान बन गई हैं।


अंकुश और युई सुसाकी

हीं अंकुश के अलावा विकास और नितेश ने बुधवार की रात को ग्रीको रोमन में भारत के पदकों की संख्या तीन पर पहुंचाई। विकास ने 72 किग्रा भारवर्ग में और नितेश ने 97 किग्रा में यह पदक जीता हैं। इससे एक दिन पहले साजन भानवाला ने 77 किग्रा में कांस्य पदक जीता था जो कि इस चैंपियनशिप में ग्रीको रोमन में भारत का पहला पदक भी था। 

Tags:    

Similar News