भारतीय पुरुष पहलवानों ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का जीता खिताब, चार स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

भारतीय महिला पहलवानों ने भी देश का मान बढ़ाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया था

Update: 2022-07-05 09:16 GMT

बहरीन में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने एक और बार शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को अंडर 15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का पुरुष फ्रीस्टाइल का खिताब अपने नाम कर लिया।

भारत ने 4 स्वर्ण पदक 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर टीम के साथ देश का नाम रौशन किया।

इससे पहले भारतीय महिला पहलवानों ने भी देश का मान बढ़ाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया था और महिला पहलवानों ने अंडर 15 में 6 स्वर्ण और 3 रजत पदक हासिल किए थे।

बता दे बीते शनिवार को हुए ग्रीको रोमन स्टाइल में भारत ने 8 पदक अपने नाम किए थे, जिसमें 2 स्वर्ण 2 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल थे।

Tags:    

Similar News