स्टार पहलवान रवि दहिया विश्व चैंपियनशिप से पहले रुस में करेंगे अभ्यास, खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक हासिल कर चुके रवि रुस के लिए आज रवाना होंगे, उनके साथ कोच अरूण कुमार, अभ्यास साझेदार साहिल और फिजियो मुनीश कुमार भी जाएंगे।

Update: 2022-08-17 11:44 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण हासिल करने वाले भारतीय पहलवान रवि दहिया अब सर्बिया में होने वाली विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लेने जा रहें हैं। जिसके लिए खेल मंत्रालय रूस में होने वाले उनके अभ्यास का पूरा खर्च उठाएगा।

मंत्रालय ने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत दहिया की रूस के ब्लादिकावकाज में तैयारी को मंजूरी दी है।

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक हासिल कर चुके रवि रुस के लिए आज रवाना होंगे, उनके साथ कोच अरूण कुमार, अभ्यास साझेदार साहिल और फिजियो मुनीश कुमार भी जाएंगे।

29 दिन चलने वाले शिविर में रवि की यात्रा, वीजा, रहने का खर्च सारा कुछ टॉप्स के तहत खेल मंत्रालय भरेगी। जिसके बाद बाद दहिया सर्बिया के बेलग्रेड में विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

इससे पहले बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दहिया ने बुल्गारिया में विशेष अभ्यास शिविर में भाग लिया था और बुल्गारिया, तुर्की और मंगोलिया में प्रतियोगिताओं में खेला था।

Tags:    

Similar News